शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

चीन ने बनाया कोरोना वायरस!

चीन ने बनाया कोरोना वायरस!



चैनल का दावाः अमेरिका को नीचा दिखाने के लिए बनाया
एजेंसी
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस को फैलाने के पीछे चीन का हाथ था। इस बात का अंदेशा पहले से लगाया जा रहा था। अमेरिका समेत कई अन्य देशों ने इसे चीन की एक चाल भी बताया था। अब अमेरिका के एक चैनल ने भी इस दावे की पुष्टि की है। 
अमेरिकी समाचार चैनल के मुताबिक चीन ने एक खास मकसद के चलते इसे अपनी लैब में तैयार किया था। वो साबित करना चाहता था कि उसके वैज्ञानिक अमेरिका वालों से ज्यादा काबिल हैं।
अमेरिकी समाचार चैनल फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन ने इस वायरस को वुहान की लैब में बनाया है। इसके जरिए चीन बताना चाहता था कि उसके साइंटिस्ट किसी भी तरह से अमेरिका के वैज्ञानिकों से पीछे नहीं हैं। इतना ही नहीं चीन यह भी साबित करना चाहता था कि वह इस महामारी का मुकाबला ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकता है।
चैनल ने यह भी दावा किया कि कोरोना वायरस को बनाने के लिए चीन ने काफी मोटी रकम खर्च की है, जो उसका अब तक का सबसे महंगा और गोपनीय प्रोजेक्ट था। चीन ने दुनिया को गुमराह करने के लिए ये बात फैलाई की वुहान के पशु बाजार से वायरस फैला है। जबकि सूत्रों का कहना है कि वुहान के उस बाजार में चमगादड़ बिकते ही नहीं थे।


अब लिंक का इंतजार करने की जरूरत नहीं
ताजा समाचारों के लिए सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक करके पेज पर आयें और जानें देश दुनिया का हाल-खबर।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...