रविवार, 10 मई 2020

भारत-चीन के सैनिकों में टकराव

भारत-चीन के सैनिकों में टकराव



दोनों तरफ के सैनिकों को मामूली चोटें भी आई 
एजेंसी
गंगटोक। नार्थ सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की घटना सामने आई। इस झड़प में दोनों तरफ के जवान घायल हुए। सेना के सूत्रों ने बताया कि सिक्किम से सटी सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव और बहसबाजी हुई। इस घटना में दोनों तरफ के सैनिकों को मामूली चोटें भी आई हैं।
सेना के सूत्रों ने बताया कि सिक्किम से सटी सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव और बहसबाजी हुई। इस घटना में दोनों तरफ के सैनिकों को मामूली चोटें भी आई हैं। हालांकि इस झगड़े को स्थानीय स्तर के हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया। कुछ देर चली बातचीत के बाद दोनों तरफ के सैनिक अपनी-अपनी पोस्ट पर वापस लौट गए। सीमा विवाद के चलते सैनिकों के बीच ऐसे छोटे-मोटे विवाद अक्सर होते रहते हैं।
सूत्रों की मानें तो लंबे समय बाद नार्थ सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों के बीच ऐसे तनाव देखने को मिला। जब कभी ऐसा कोई विवाद होता है तो तय प्रोटोकाल के मुताबिक दोनों सेनाएं इसे सुलझा लेती हैं। यह घटना मुगुथांग के आगे नाकु ला सेक्टर में हुई। यह इलाका 5 हजार मीटर की ऊंचाई पर है। एक अधिकारी ने बताया कि 4 भारतीय और 7 चीनी सैनिकों को चोट लगी। इस झड़प में दोनों देशों के करीब 150 सैनिक शामिल थे। 
सेना का कहना है कि सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के सैनिकों के बीच अस्थाई और छिटपुट झड़पें होती रहती हैं। हालांकि इस बार झड़प लंबे समय बाद हुई है। सेना के सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों के सैनिकों का इस दौरान काफी आक्रामक रवैया देखने को मिला। 
इससे पहले भी डोकलाम में भारत और चीन के बीच तनाव 72 दिन चला था। 16 जून 2017 को दोनों सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं। दोनों सरकारों की कोशिशों के बाद यह 28 अगस्त 2017 को खत्म हुआ। तनाव की शुरुआत डोका ला जनरल इलाके में चीन और भारत की फौजों में हाथापाई से हुई थी। भारतीय सेना ने वहां चीन के सैनिकों को सड़क बनाने से रोक दिया था। अगस्त 2017 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख में पैनगान्ग झील के पास झड़प हुई थी। दोनों देशों के जवानों ने एक दूसरे पर पत्थरों से हमला किया था।


 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...