शनिवार, 9 मई 2020

बिना सरकारी मदद के गांव वालों ने मिलकर बनाया पुल

बिना सरकारी मदद के गांव वालों ने मिलकर बनाया पुल



गांव वालों ने खुद से एक करोड़ रूपये का फंड जोड़कर बनाया पुल 
एजेंसी
गुवाहाटी। आमतौर पर लोग सड़क या पुल के लिए सरकार को दोष देते नहीं थकते है। लेकिन जिन्होंने काम करना होता है वे इंतजार करने की बजाय खुद से काम को अंजाम तक पहुंचा देते है। असम के कामरुप जिले के गांव वालों ने बिना किसी सरकारी मदद के खुद से एक करोड़ रूपये का पफंड जोड़कर एक पुल बना दिया। 
खबर के मुताबिक जलजली नदी पर यह पुल बनाया गया। इस पुल को बनाने में 1 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसके लिए 7000 गांव वालों ने फंड के तौर पर एक करोड़ रूप्ये जुटाये। लकड़ी का यह पुल बिना सरकार की मदद से बनाया गया है।
गौर हो कि इस 335 मीटर के पुल को बनाने के लिए 10 गांव के लोगों ने करीब 7000 लोगों ने अनुदान दिया। पुल का काम साल 2018 में शुरू हुआ था। बता दें कि मानसून में नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। ऐसे में इस पुल के सहारे लोग एक गांव से दूसरे गांव जा सकते हैं। बच्चे पढ़ाई करने के लिए अपने स्कूल जा सकते हैं। 
हालांकि असम में इससे पहले भी दिहामलाई के इलाके में गांव वालों ने मिलकर एक पुल का निर्माण किया था। यह पुल चार गांवों को आपस में जोड़ता है। ये भी गांववालों ने खुद बनाया था। सरकार की ओर से इसमें भी कोई मदद नहीं की गई थी।


लिंक का इंतजार करने की जरूरत नहीं
ताजा समाचारों के लिए सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक करके पेज पर आयें और जानें देश दुनिया का हाल-खबर। पसंद आये तो शेयर भी करें।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...