रविवार, 3 मई 2020

लाकडाउन के हालात में लगातार चल रही ‘आम आदमी की रसोई’ 

लाकडाउन के हालात में लगातार चल रही ‘आम आदमी की रसोई’ 



संवाददाता
देहरादून। देश में लॉकडाउन 3.0 लागू हो गया है। इस मुश्किल हालात में सभी राजनीतिक दल व समाजसेवी संगठन इस विश्वव्यापी महामारी के चलते असहाय व गरीब जरूरतमंद लोगों की सहायता में लगे हुये हैं। सरकारों से पहले स्वयं लोग ही एक दूसरे की सहायता के लिए आगे आ रहें है। 
इसी क्रम में लॉकडाउन की शुरूआत से आम आदमी पार्टी की पूर्व संगठन मंत्री श्रीमती उमा सिसोदिया जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में मोर्चा सम्भाले हुये हैं और प्रतिदिन करीब 200 गरीब व असहाय जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रही है। उनका कहना है कि वह तब तक आम आदमी की रसोई का संचालन करती रहेंगी जब तक कि देश इस महामारी से बाहर नहीं आ जाता। 
वह अकेली इस काम को अंजाम नहीं दे रही हैं अपितु आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनकी मुहिम का एक अहम हिस्सा हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में जा-जा कर असहाय व गरीब लोगों में खाना बांट रहे हैं और सरकार द्वारा निर्देशित सामाजिक दूरी का सन्देश भी लोगों को दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा भोजन के साथ-साथ राशन व ब्रेड भी जरूरतमंदों में वितरित किया जा रहा है। बहुत से क्षेत्रों में आप कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क भी बांटे जा रहे हैं। 
इस कार्य में प्रमुखता से आम आदमी पार्टी के नवीन पिरशाली, वीरेंद्र पोखरियाल, अशोक सेमवाल, धर्मेन्द्र ठाकुर, राव नसीम अहमद, श्यामलाल नाथ, विंसी पांचाल, सलमान खान, द्रोण गुलाटी, वीरेन्द्र रावत, शैलेन्द्र भट्ट, विनोद राणा, संदीप बिड़ला, अरविंद आर्य, कमलेश शर्मा, मुल्कराज आदि अहम योगदान दे रहे हैं।


लिंक का इंतजार करने की जरूरत नहीं
ताजा समाचारों के लिए सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक करके पेज पर आयें और जानें देश दुनिया का हाल-खबर। पसंद आये तो शेयर भी करें।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...