गुरुवार, 14 मई 2020

लोक सांई वृद्वाश्रम में खाद्य सामग्री का वितरण

लोक सांई वृद्वाश्रम में खाद्य सामग्री का वितरण



संवाददाता
देहरादून। समाज सेवी बच्चन सिंह रावत द्वारा लोक सांई वृद्वाश्रम प्रेमनगर में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान प्रेमनगर के एसओ धर्मेंद्र रौतेला एवं  लोक गायिका बीना बोरा भी मौजूद रहे।



गौर हो कि बच्चन सिंह रावत ने लाकडाउन के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया है। साथ ही प्रदेश के जरुरतमंद कलाकारों एवं लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की है।
रावत आन्ध्र प्रदेश के व्यवसायी है तथा उत्तराखण्ड की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते है। लोकगायिका बीना बोरा उत्तराखण्ड में उनके समाजसेवा के कार्याे की प्रतिनिधि है। आंध्र प्रदेश में स्थापित होने के बावजूद समाजसेवी बच्चन सिंह रावत अपने प्रदेश को नहीं भूले। आप मूल रूप से ग्यारह गांव हिन्दाव टिहरी गढ़वाल के निवासी है। 
बच्चन सिंह रावत कोरोना महामारी के दौरान इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे है। टिहरी गढ़वाल के दूरस्थ क्षेत्र जहां पहुंच पाना बहुत मुश्किल है, बदहाल सड़कों की व्यवस्था साथ ही ऊबड़ खाबड़ रास्तों का सामना होता है। वहां भी गंगीगांव, उरडी पिन्स्वाड आदि में उन्होंने खाद्य सामग्री का वितरण किया। साथ ही जरुरतमंद कलाकारों व लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
इसके अलावा उन्होंने ऋषिकेश, हरिद्वार में कुष्ठ रोगियों को भी खाद्य सामग्री वितरण किया। वहीं वे अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उत्तरकाशी, पौड़ी, ग्यारह गांव हिन्दाव, भिलंगना, चमोली आदि कई जगहों पर अपनी सेवाएं दे रहे है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...