बुधवार, 13 मई 2020

मछली ताजी है या बासीः ऐसे करें पहचान

मछली ताजी है या बासीः ऐसे करें पहचान



प0नि0डेस्क
देहरादून। मछली लोगों के पसंदीदा डिश में से एक है। लोग इसे सुपर मार्केट या नॉर्मल मार्केट से खरीदते हैं। मछली खरीदते वक्त यह जरूर जान लेना चाहिये कि मछली फ्रेश हो।
ऐसे में एक समस्या यह होती है कि हमें फ्रेश मछली के बारे में कुछ पता नहीं होता और मार्केट जाने पर दुकानदार कुछ भी थमा देते हैं। बता दें कि बासी या पुरानी मछली सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। इसके अलावा इसके स्वाद और पोषक तत्वों में कमी हो सकती है। ऐसे में बासी और ताजी मछली का पहचान करना बहुत ही जरुरी हो जाता है। 
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने कुछ समय पहले ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके इस बारे में जानकारी दी थी जिनकी मदद से आसानी से बासी और ताजी मछली की पहचान कर सकते हैं।
इसके मुताबिक सबसे पहले आप ईएनटी टेस्ट करें। 
मछली की आंखें- आप मछली की आंखें देखकर भी आसानी से ताजी और बासी मछली का पता लग सकते हैं। खरीदते समय देखें कि मछली की आंखे चमकीली और साफ है तो वह ताजी है। वहीं अगर मछली की आंखे लाल या फिर सफेद है तो वह बासी मछली है क्योंकि मछली पकड़े जाने के बाद तनाव में आ जाती है जो आंखें लाल होना एक संकेत है और सफेद आंख वाली मछली बासी मछली का संकेत है।
इसी तरह अगर मछली का पेट दबाने में वह फूला हुआ लगता है तो समझ लें कि यह कई दिन पुरानी है। मछली के गलफड़े चमकीले लाल रंग के है तो वह ताजी है। वहीं अगर मछली के गलफड़े लाल या फिर काले है तो समझ लें कि वह बासी है। मछली के शरीर में शल्क के छोटे-छोटे पार्ट होते है। इनके चमकदार होने पर मछली ताजी होती हैं और शल्क मुरझाए हुए होने पर ये बासी होती है।
इसके अलावा आप मछली को दबा कर देखें। एक ताजी मछली रबड़दार, गली और फिसलन वाली होती है। ऐसे में अगर मछली आपके हाथ से फिसल जाए तो समझ लें कि ताजी है। इसके अलावा अगर इसे दबाने में अंदर को न दबें तो समझ लें कि यह ताजी है।
ताजी मछली कभी भी बदबू नहीं मारती है। ऐसे में अगर किसी मछली से बुरी बदबू आ रही है तो जान लें कि यह बासी है।



लिंक का इंतजार करने की जरूरत नहीं
ताजा समाचारों के लिए सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक करके पेज पर आयें और जानें देश दुनिया का हाल-खबर। पसंद आये तो शेयर भी करें।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...