रविवार, 3 मई 2020

रामायण ने तोड़ा गेम आफ थ्रोन्स का रेकार्ड 

रामायण ने तोड़ा गेम आफ थ्रोन्स का रेकार्ड



 रामानंद सागर का सीरियल रामायण दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना 
एजेंसी
नई दिल्ली। दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण के री-टेलिकास्ट होने पर इसने दुनिया भर का रेकार्ड तोड़ दिया। व्यूअरशिप के मामले में रामायण दुनिया का नंबर वन शो बन गया है। रामायण सीरियल आज भी उतना ही सफल है जितना 80-90 के दशक में था। 
रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं ऐक्ट्रेस दीपिका चिखलिया शो की इस सफलता से बहुत खुश हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि यह जानकर मेरी खुशी का ठिकाना ही नहीं है कि रामायण ने गेम आफ थ्रोन्स को पीछे छोड़ दिया है। मुझे लगता था कि गेम आफ थ्रोन्स एक ऐसा शो है जिसे सभी ने देखा था। लेकिन जब मुझे पता चला कि रामायण ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है तो मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं। यह तो कमाल की खबर है।
दीपिका का मानना है कि रामायण में एक कहानी और एक बैकग्राउंड था, जिसने इसकी सफलता में बड़ा रोल प्ले किया। दीपिका चिखलिया ने बताया कि जब लोगों ने रामायण देखनी शुरू की थी तो उनके पास मेसेज आते थे कि अब वे भी इस विरासत का हिस्सा हैं।
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण लाकडाउन में रामानंद सागर की रामायण को री-टेलिकास्ट किया गया था। इस वजह से दूरदर्शन की टीआरपी ने भी रेकार्ड तोड़ा था। 2 मई को उत्तर रामायण के आखिरी एपिसोड के टेलिकास्ट के बाद 3 मई से दूरदर्शन पर रामानंद सागर का ही एक और हिट सीरियल श्रीकृष्णा शुरू हो रहा है।


लिंक का इंतजार करने की जरूरत नहीं
ताजा समाचारों के लिए सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक करके पेज पर आयें और जानें देश दुनिया का हाल-खबर। पसंद आये तो शेयर भी करें।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...