गुरुवार, 25 जून 2020

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत



एजेंसी
पटना। बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार 83 लोगों की मौत हुई है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ज़िलों से फोन पर मिलने वाली जानकारी के आधार पर यह सूची जारी की है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा मौतें गोपालगंज में हुई हैं जहां 13 लोग मारे गए हैं। बिहार के करीब 23 जिले में बिजली गिरने से जान-माल का नुकसान हुआ है। गोपालगंज के बाद मधुबनी और नवादा में 8-8 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा सिवान में 6, भागलपुर में 6, पूर्वी चंपारण में 5, दरभंगा और बांका में 5-5 और पश्चिमी चंपारण में 2 लोगों की मौत की खबर है। बिहार सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवज़ा देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया है कि बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं। इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। पूर्व उप-मुख्यमंत्राी और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष राजद के तेजस्वी यादव ने लोगों की मौत पर दुख जताया है।
बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश में भी बिजली गिरने से कुछ लोगों की मौत की खबर है। देवरिया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...