सोमवार, 1 जून 2020

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8844.43 मीटर!

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8844.43 मीटर!



ऊंचाई मापने में चीनी दल ने किया नवाचार तकनीक का प्रयोग
एजेंसी
बीझिंग। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने की चीनी पर्वतारोहण टीम के 8 सदस्य माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे और माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने का कार्य पूरा किया। ऊंचाई मापने की पर्वतारोहण टीम पर्वत की चोटी पर 150 मिनट तक रही, जिसने चीनी लोगों का इस पर्वत की चोटी पर सबसे अधिक समय तक रुकने का रिकार्ड तोड़ा।
इस टीम के प्रमुख कमांडर ली क्वोपफंग ने जानकारी देते हुए कहा कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने के दौरान कई नवाचार तकनीक का प्रयोग किया गया और कुछ वैज्ञानिक लक्ष्यों को पूरा किया गया। मापने की उच्च परिशु(ता को सुनिश्चित करने के लिए पहली बार पेइतोउ उपग्रह का प्रयोग किया गया। इसके साथ ही चीन में स्वनिर्मित उपकरणों के माध्यम से चोटी पर बपर्फ की गहराई और गुरुत्वाकर्षण की माप की गयी। 
चीन ने 6 बार बड़े पैमाने पर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को मापने और वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने की गतिविधि चलाई। 27 मई 1975 को चीनी पर्वतारोहण टीम के 9 सदस्य दूसरी बार उत्तरी ढलान से माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे। उस समय पहली बार माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.13 मीटर मापी गयी। 22 मई को चीन ने एक बार पिफर माउंट एवरेस्ट की चोटी की ऊंचाई को मापने का कार्य शुरु किया। गणना करने पर पता चला कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8844.43 मीटर है।
बता दें कि 25 मई को उत्तरी ढलान से माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने की 60वीं वर्षगांठ है। सन् 1975 में माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को सटीक रूप से मापने के बाद सार्वजनिक किए जाने से अब तक 45 साल हो चुके हैं। इस तरह मौजूदा माप गतिविधि का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अर्थ है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...