सोमवार, 1 जून 2020

नेपाल ने सील की भारतीय सीमा, सशस्त्र बल तैनात किया

नेपाल ने सील की भारतीय सीमा, सशस्त्र बल तैनात किया



कोरोना वायरस के बहाने बंद सीमा और कड़ी चेकिंग के बाद लोगों को जाने की इजाजत
एजेंसी
काठमांडू। भारत और नेपाल के बीच सीमा का विवाद के अलावा कोरोना वायरस के फैलने को लेकर भी तनातनी है। नेपाल इसे लेकर परेशान है और दावा करता है कि भारत से नेपाल में दाखिल हुए लोगों में से कई कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसी के चलते नेपाल ने भारत के साथ सीमा के बड़े हिस्से को सील करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि भारत और नेपाल की सीमा में कई जगहों पर लोगों को आने-जाने में ढील है। हालांकि पिछले हफ्रतों में कई बार प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली खुले तौर पर यह कह चुके हैं कि भारत से अवैध तरीके से दाखिल होने वाले लोगों से देश में कोरोना वायरस फैलने का खतरा है। 
जानकारी के अनुसार नेपाल ने सीमाएं सील करने के साथ ऐसी जगहों पर नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स भी तैनात की है और चेकपोस्ट बनाए गए हैं। नेपाली नागरिकों समेत भारत से आने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। उन्हें क्वारंटाइन होने को भी कहा जा रहा है। कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इससे पूर्व मार्च में भी नेपाल ने चीन और भारत के साथ अपनी सीमाओं को इसी वजह से सील कर दिया था।
भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी पर अधिकार को लेकर पिछले कई दिनों से जारी है। भारत ने लिपुलेख में मानसरोवर लिंक रोड बनाई थी जिस पर नेपाल ने आपत्ति जताई। यहां तक कि नेपाल ने अपना नया नक्शा भी जारी कर दिया जिसमें इन तीनों को जगहों को अपने देश का हिस्सा दिखाया गया था। 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...