रविवार, 7 जून 2020

शरीर में बढ़ रही शुगर की मात्रा को दर्शाते लक्षण

शरीर में हो रहे बदलाव बताते हैं डायबिटीज से ग्रसित है या नहीं
शरीर में बढ़ रही शुगर की मात्रा को दर्शाते लक्षण



प0नि0डेस्क
देहरादून। शरीर में हो रहे कुछ बदलाव बता सकते हैं कि डायबिटीज बीमारी से ग्रसित है या नहीं। यह बीमारी सामान्य लक्षणों के साथ शरीर में शुरू होती है। शुरूआती दौर में इसे नियंत्रित कर लिया गया तो सही वरना यह धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर देती है। 
ऐसे में शरीर में हो रहे बदलावों से इसकी पहचान कैसे हो? कमजोर मेटाबालिज्म के कारण होने वाली इस बीमारी से शरीर में सही मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता। शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे हालात को ही डायबिटीज, मध्ुमेह या शुगर कहा जाता है। बता दें कि इंसुलिन एक प्रकार का हार्माेन होता है जिसका निर्माण पाचन ग्रन्थियों द्वारा होता है। यह भोजन को उर्जा में बदलने का कार्य करता है। वहीं शरीर में रक्त के साथ मौजूद ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाने से शरीर के विभिन्न अंगों तक उर्जा नहीं पहुंच पाती।
शरीर में डायबिटीज के कुछ लक्षण देखे जाते है। इनको याद रखने से रोग के प्रति बचाव के लिए सजग रहा जा सकता है। डायबिटीज के वजह से बार-बार खाने के बाद भी भूख और प्यास लग सकती है। शुगर कोलेजन और इलास्टिन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है जो त्वचा को रूखा और झुर्रियों से भर देता है। इस दौरान त्वचा डिहाईड्रेट हो जाती है। इसके कारण रक्त त्वचा तक ठीक से सप्लाई नहीं हो पाता है।
शुगर शरीर के वसा को स्टोर करने के तरीके को प्रभावित कर सकता है। जिससे शरीर का वजन लगातार कम होना शुरू हो जाता है। चूंकि बैक्टीरिया चीनी को फीड करता है, इसलिए मधुमेह वाले लोगों का बढ़ा हुआ ग्लूकोज का स्तर, दांतों के विकास और सेहत के लिए खतरा हो सकता है। इससे दांतों की सड़न और कैविटी की संभावनाएं बढ़ जाती है। साथ ही साथ इस दौरान मसूड़े भी सूज जाते हैं।
डायबिटीज मरीजों के पैरों में सूजन की समस्या आम है। लंबे समय से चली आ रही मधुमेह की बीमारी से किडनी को भी काफी नुकसान होता है। जिसके पफलस्वरूप यह वेस्ट पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पाता। ऐसे में भी शरीर के विभिन्न अंगों में भी सूजन होने लगती है।
डायबिटीज से पेट की समस्या बढ़ सकती है। इससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है साथ ही साथ गैस की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। अगर हल्का धुंधला दिखने लगे साथ ही साथ ऊपर दिए गए गए कोई लक्षण भी दिखें तो फौरन शुगर लेवल जांचने की जरूरत है क्योंकि यह लक्षण मधुमेह के हो सकते हैं। इस दौरान रेटिना के पीछे क्षतिग्रस्त रक्त वाहिकाओं के कारण आंखों की रौशनी पर काफी प्रभाव पड़ता है।
अगर कोई घाव हो रहा है और उसे भरने में दिक्कत हो रही है तो ये भी डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। इस दौरान शरीर में आक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। यही कारण है की घाव जल्दी नहीं भर पाता। मधुमेह मरीजों के जल्दी पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा सिर दर्द और शरीर के अन्य दर्द, थकान महसूस होना समेत आदि डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...