मंगलवार, 16 जून 2020

शिक्षा विभाग फर्जीवाड़ा कर बांट रहा नौकरियांः मोर्चा      

शिक्षा विभाग फर्जीवाड़ा कर बांट रहा नौकरियांः मोर्चा 


    
- मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नियुक्ति प्रक्रिया को ठहराया था गलत
- बाद में सांठगांठ कर दे दिया अनुमोदन 
- जांच प्रक्रिया गतिमान होने के बावजूद कर दी नियुक्तियां  
- गुरु राम राय इंटर कालेज सहसपुर का है मामला 
- सैकड़ों-हजारों युवाओं को प्रतिभाग करने से रखा वंचित 
- मोर्चा लुटेरे अधिकारियों एवं षड्यंत्र में शामिल किसी को नहीं बख्शेगा  
संवाददाता
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि दिनांक 14/11/19 को मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून ने 3 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश विद्यालय प्रबंधन श्री गुरु राम राय इंटर कालेज सहसपुर को दिए थे, जिसके क्रम में 07/फरवरी को साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। 
जन संघर्ष मोर्चा द्वारा विज्ञापन प्रक्रिया में विभाग/विद्यालय प्रबंधन द्वारा की गई अनियमितता  को लेकर शासन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें विद्यालय प्रबंधन द्वारा साजिशन भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन गढ़वाल संस्करण में प्रकाशित कराया जाना था। उक्त वजह से जिस जनपद देहरादून में विद्यालय स्थित है तथा कुमाऊं मंडल व हरिद्वार आदि के अभ्यर्थियों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। उक्त साजिश की वजह से सैकड़ों-हजारों लोग प्रतिभाग करने से वंचित रह गए थे, जिसकी जांच लंबित है।       
मोर्चा की शिकायत पर साक्षात्कार के दिन स्वयं मुख्य शिक्षा अधिकारी ने पाया कि  साक्षात्कार की कोई वीडियोग्राफी नहीं कराई जा रही थी और न ही तीन विशेषज्ञ साक्षात्कार के समय जनपद से इतर के तैनात किए गए थे, जिससे क्षुब्ध होकर मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा दिनांक 17/02/2020 के द्वारा तत्काल प्रभाव से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कार्रवाई निरस्त कर पुनः विज्ञापन प्रकाशित करने एवं साक्षात्कार संपन्न कराने के निर्देश दिए गए थे।                        
शर्मा ने हैरानी जताई कि मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इन तमाम अनियमितताओं एवं स्वयं के द्वारा उक्त आदेश को पलटते हुए दिनांक 06/03/20 को उन पदों पर नियुक्ति के आदेश/अनुमोदन कर दिया। मोर्चा भ्रष्ट अधिकारियों एवं इस षड्यंत्र में शामिल भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेगा।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...