सोमवार, 6 जुलाई 2020

आप ने शुरू की विधानसभा चुनावों की तैयारी, बनाये वार्ड अध्यक्ष 

आप ने शुरू की विधानसभा चुनावों की तैयारी, बनाये वार्ड अध्यक्ष 



संगठन निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी ने रायपुर विधानसभा में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की
संवाददाता
देहरादून। लॉकडाउन खुलने के साथ ही आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखण्ड में 2022 के चुनावों हेतु अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गयी है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व ने दिल्ली के संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया को प्रदेश प्रभारी बनाया है। 
एक ओर जहां पार्टी द्वारा प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है वहीं दूसरी और प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया संगठन निर्माण को गति देने गढ़वाल व कुमाऊं के दौरे पर हैं। 
रायपुर विधानसभा प्रभारी उमा सिसोदिया द्वारा एक कार्यक्रम में विधानसभा के वार्ड नं0 29 में फहीम बेग, वार्ड नं0 52 में सलमान खान व वार्ड नं0 65 में अंकित यादव को वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। आगामी दिनों में सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्षों की  नियुक्ति कर एक बूथ-दस यूथ का लक्ष्य रखा गया है। 
इस अवसर पर जितेन्द्र पंत, धर्मेन्द्र ठाकुर व मनीष तिवारी भी उपस्थित रहे। 


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...