सोमवार, 6 जुलाई 2020

मुर्गी ने अंडे की जगह दिया चूजा 

मुर्गी ने अंडे की जगह दिया चूजा 



एजेंसी
भुवनेश्वर। ओडिशा के नुआपाड़ा में जहां एक मुर्गी के चूजे को जन्म देने पर लोग भी चौंक गए। दरअसल नुआपाड़ा जिले के इच्छापुर गांव में अंबिका मांझी के घर एक मुर्गी ने चूजे को जन्म दिया। हालांकि जन्म के 10 मिनट बाद ही चूजे की मौत हो गई। दरअसल इच्छापुर गांव में मुर्गी अपने 9 अंडों को सेने का काम कर रही थी।
इसी दौरान मुर्गी उस जगह से हटकर दूसरे जगह पर जाकर बैठ गई। काफी देर बाद भी जब वो वहां से नहीं उठी तो लोगों ने वहां जाकर देखा। मुर्गी ने एक चूजे को जन्म दिया था। लोगों ने आसपास देखा की कहीं कोई टूटा हुआ अंडा तो नहीं है लेकिन वहां ऐसा कुछ भी नहीं मिला।
इस घटना को लेकर नुआपाड़ा जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 त्रिलोचन ढल ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी घटना कभी नहीं देखी है लेकिन उन्होंने बताया कि संभवतः मुर्गी के प्रजनन तंत्र में ही वो अंडा बाहर आने की जगह विकसित हो गया होगा जिससे चूजे का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि शरीर से बाहर आने के बाद 21 दिनों तक मुर्गी अपने अंडे को सेती है जिससे चूजे का जन्म होता है।
बता दें कि इससे पहले  साल 2018 में केरल के वायनाड और साल 2012 में श्रीलंका में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि इन दोनों ही परिस्थितियों में चूजे की मौत हो चुकी थी।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...