रविवार, 12 जुलाई 2020

अरुणाचल में सुरक्षाबलों ने मार गिराये छह उग्रवादी

अरुणाचल में सुरक्षाबलों ने मार गिराये छह उग्रवादी



असम राइफल्स का उग्रवाद के खिलाफ बड़ा आपरेशन
एजेंसी
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (आईएम) के 6 उग्रवादियों को ढेर कर दिया।.  
सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि तिरप जिले के जनरल क्षेत्र के खोंसा में कुछ उग्रवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद असम राइफल्स ने दो टीमें बनाई। जनरल एरिया में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई।
उग्रवादियों के साथ हुई गोलाबारी में छह उग्रवादी मार गिराये गए। उनके पास से 6 हथियारों के साथ लड़ाई में काम आने वाले जैसे सामान मिले हैं। मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ है। जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे पास के सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।
अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी आरपी उपाध्याय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसआईबी अरुणाचल प्रदेश की ओर से दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर 6 असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने लॉन्गडिंग जिले में ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में एनएससीएन (आईएम) से जुड़े 6 उग्रवादी मार गिराये गये। असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ है। उनके पास से अब तक 4 एके 47 और 2 चाइनीज एमक्यू हथियार बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि लॉन्गडिंग के पुलिस अधीक्षक और 6 असम राइफल्स के सीओ घटनास्थल पर मौजूद हैं, ऑपरेशन जारी है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...