मंगलवार, 28 जुलाई 2020

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त और राखी बांधने के लिए उत्तम मुहूर्त

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त और राखी बांधने के लिए उत्तम मुहूर्त



पं0 चैतराम भट्ट
देहरादून। श्रावणी पूर्णिमा और रक्षा बंधन का त्योहार 3 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के पर्व पर अक्सर भद्रा का साया रहता है लेकिन इस वर्ष भद्रा सुबह दिन में 8ः28 तक ही रहेगी। पूर्णिमा तिथि में रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि सूर्याेदय से लेकर रात में 8ः20 बजे तक व्याप्त रहेगी। इस समय श्रवण नक्षत्रा सुबह 7ः33 बजे से रात तक व्याप्त रहेगी।
आयुष्मान योग सुबह 7ः46 बजे से लगेगा। जबकि रक्षा बंधन के दिन ग्रहों की स्थिति इस प्रकार से रहेगी। सूर्य, बुध और कर्क राशि में वहीं चंद्रमा मकर राशि में विचरेंगे। मंगल मीन, गुरु और केतु धनु राशि में स्थित होंगे। वहीं शुक्र एवं राहु मिथुन राशि और शनि मकर राशि में होंगे।
रक्षा बंधन का शुभ लग्न सुबह 8ः30 बजे के लगभग से रात में 8ः20 तक किया जा सकता है। लेकिन इस दिन राहु काल सुबह 7ः30 से 9 बजे तक रहता है। इस कारण से 9 बजे के बाद जब शुभ चौघड़िया मिल जाए तब रक्षा बंधन का कार्य करना उत्तम होगा। सुबह चौघडिया का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजे से 10ः22 बजे तक और दोपहर को 1ः40 बजे से सायं 6ः37 बजे तक रहेगा।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...