शनिवार, 25 जुलाई 2020

उत्तराखंड कैडर के 38 आईएएस ने नहीं दिया अचल सम्पत्ति विवरण

उत्तराखंड कैडर के 38 आईएएस ने नहीं दिया अचल सम्पत्ति विवरण



सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना से हुआ खुलासा
संवाददाता
काशीपुर। उत्तराखंड कैडर के 38 आईएएस अधिकारियों ने अपने अचल सम्पत्ति का विवरण सम्बन्धित वेबसाइट पर प्रस्तुत नहीं किया हैै। यह जानकारी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन द्वारा कार्मिक विभाग से सूचना मांगने पर प्रकाश में आयी है।



काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड कैडर केेे आईएएस अधिकारियों द्वारा वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरण देने व न देने तथा इससे सम्बन्धित नियमों की सूचना उत्तराखंड शासन के कार्मिक विभाग से मांगी थी। इसके उत्तर में उत्तराखंड शासन के कार्मिक विभाग के लोक सूचना अधिकारी/अनुसचिव हनुमान प्रसाद तिवारी ने सम्बन्धित नियम की प्रति तथा अधिकारियोें के सम्पत्ति विवरण का विवरण भारत सरकार के अन्तर्गत एसपीएयूओडब्ल्यू वेबसाइट पर उपलब्ध होने की सूचना उपलब्ध करायी।
उपलब्ध सूचना के अनुसार अखिल भारतीय सेवाएं (आचरण) नियमावली 1968 केे नियम 16(2) के अनुसार प्रत्येेक आईएएस अधिकारी द्वारा अपना वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरण भारत सरकार के डीओपीटी के अन्तर्गत एसपीएयूओडब्ल्यू वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है।  
 नदीम द्वारा 16 जून 2020 को उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारियोें में से 2011 से 2020 तक के अचल सम्पत्ति वार्षिक विवरण न उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों की सूचियां डाउनलोड की गयी। इसके अनुसार उत्तराखंड कैडर के 38 आईएएस अधिकारी ऐसे हैै जिन्होंने एक या अधिक वर्ष का अपना वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरण सम्बन्धित वेबसाइट पर प्रस्तुत नहीं किया हैै।
 उपलब्ध सूचना के अनुुसार वर्ष 2020 का 10 अधिकारियों ने सम्पत्ति विवरण नहीं दिया है। 2019 का 5 वर्ष, 2018 का 12 वर्ष, 2016 का 7 वर्ष, 2015 का 4 वर्ष, 2014 का 5 जबकि 2011 व 2012 तथा 2013 में सर्वाधिक 17-17 अधिकारियों ने सम्पत्ति विवरण नहीं दिया हैै। केवल 2017 का सम्पत्ति विवरण उत्तराखंड कैडर के सभी आईएएस अधिकारियों ने दिया हैै। 
वर्ष 2011 से 2020 तक अचल सम्पत्ति विवरणों में एक या अधिक विवरण न देने वाले उत्तराखंड कैडर केे कुल 38 आईएसएस अधिकारियोें में 3 अधिकारियों ने 6-6 वर्षों केे 3 अधिकारियोें ने 5-5 वर्षों के, 2 अधिकारियोें ने 4-4 वर्षों के, 10 अधिकारियों ने 3-3 वर्षों केे, 3 अधिकारियों ने 2-2 वर्षों के तथा 17 अधिकारियों ने 1-1 वर्ष के सम्पत्ति विवरण नहीं दिये है।
जिन आईएएस अधिकारियोें ने 6-6 वर्षों के सम्पत्ति विवरण नहीं दियेे है उनमें रमेश कुमार सुधांशु, वीवीआरसी पुरूषोत्तम, युगल किशोर पन्त, 5-5 वर्षों के न देने वालोें में हरिश्चन्द्र सेमवाल, सुशील कुमार, विजय कुमार यादव, 4-4 वर्ष वालों में विजय कुमार ढोढियाल, अतुल कुमार गुप्ता शामिल है। 3-3 वर्षों का सम्पत्ति विवरण न देने वालोें में हरबंश सिंह, अरविन्द सिंह हयांकी, अशोेक कुमार, विनोद प्रसाद, भूपाल सिंह मनराल, दीपेन्द्र कुमार चौैधरी, सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, विनय शंकर पाडेण्य, विनोद कुमार सुमन, ऊमा कान्त पंवार शामिल है।
दो-दो वर्षों का सम्पत्ति विवरण न देने वाले अधिकारियों में धीरज सिंह गर्ब्याल, राकेश कुमार तथा आशीष जोशी शामिल हैै। एक-एक वर्ष का सम्पत्ति विवरण न देने वाले अधिकारियों में जोगदन्डेे विजय कुमार, स्वाति श्रीवास्तव, हिमांशु खुराना, एस रामास्वामी, रंजीत कुमार सिन्हा, एसए मुरूगेषन, नीरज खैरवाल, ज्योति नीरज खैैरवाल, सोनिका, विनीत कुुमार, नीतिका खण्डेलवाल, राधा एस रतूड़ी, अहमद इकबाल, नेहा मीणा, प्रतीक जैन, राम बिलास यादव तथा सूर्या मोहन नौैटियाल शामिल हैै।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...