रविवार, 9 अगस्त 2020

चीनी गोली की ओवर डोज खाकर पगलाये ओली

चीनी गोली की ओवर डोज खाकर पगलाये ओली



छेड़ा असली अयोध्या राग, राम मंदिर निर्माण के निर्देश दिए
एजेंसी
काठमांडू। असली अयोध्या-नकली अयोध्या को लेकर विवादित बयान देने के बाद आलोचना का शिकार हुए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली लगातार भारत विरोध् का परचम लिए घुम रहंे है। अब अपने रुख से एक कदम आगे जाते हुए उन्होंने नेपाल के माडी में भगवान राम का जन्मस्थान बताते हुए राम मंदिर निर्माण का फैसला किया है। उन्होंने इसके लिए स्थानीय प्रतिनिधियों को प्लान तैयार करने को कहा है। 
चितवन के माडी के नगर निकाय अधिकारियों को ओली ने फोन करके बुलाया और दो घंटे चली बैठक के दौरान ओली ने उनसे कहा कि नेपाल में राम मंदिर बनना चाहिए। ओली ने इस दौरान दावे से कहा कि भगवान का राम नेपाल की अयोध्यापुरी में हुआ था। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत करके वहां मौजूद ऐतिहासिक सबूतों को संरक्षित करने के लिए कहा। इसके साथ ही और सबूत जुटाने के लिए अयोध्यापुरी में खुदाई का निर्देश भी दिया है।
ओली ने कहा कि अयोध्यापुरी भगवान राम का जन्मस्थान है और यहां भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। माडी के मेयर ठाकुर प्रसाद धकाल ने इस बारे में पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि पीएम ने माडी का नाम अयोध्यापुरी करने की सलाह दी है जिसके लिए नगर निकाय परिषद की राय पर फैसला किया जाएगा। पीएम ने आश्वासन दिया है कि अयोध्यापुरी को ऐतिहासिक और धार्मिक क्षेत्र के तौर पर विकसित करने के लिए जमीन दी जाएगी। 
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सेना द्वारा चितवन नैशनल पार्क में चेपांग समुदाय के लोगों के घर जलाने का मामला उठाया। धकाल ने कहा कि जब तक चेपांग लोगों के लिए छत की व्यवस्था नहीं हो जाती, राम मंदिर निर्माण का कोई मतलब नहीं है। इसके जवाब में ओली ने कहा कि वन मंत्रालय इस पर स्टडी कर रहा है और मंत्री परिषद कार्यालय की टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है।
बता दें कि पिछले महीने ओली ने दावा किया था कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या का निर्माण किया है। जबकि असली अयोध्या नेपाल में है। ओली ने तर्क दिया कि अगर भारत की अयोध्या वास्तविक है तो वहां से राजकुमार शादी के लिए जनकपुर कैसे आ सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि विज्ञान और ज्ञान की उत्पत्ति और विकास नेपाल में हुआ। उनके इस बयान पर न सिपर्फ भारत बल्कि नेपाल में भी उनकी खूब आलोचना हो रही है।


 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...