रविवार, 23 अगस्त 2020

देश में अराजकता एवं दहशत का माहौलः लाल चंद शर्मा

महानगर कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्षों एवं महानगर पदाधिकारियों की बैठक
देश में अराजकता एवं दहशत का माहौलः लाल चंद शर्मा



संवाददाता
देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में वार्ड अध्यक्षों एवं महानगर पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड स्थित कार्यालय में किया गया। 
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि मोदी के राज में पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश के संविधान के विरूद्व निर्णय लिये जा रहे हैं जिससे पूरे देश में अराजकता एवं दहशत का माहौल व्याप्त है। 
शर्मा के अनुसार भाजपा सरकार में गरीब, अल्पसंख्यक, किसान महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तथा हर ओर भय का वातावरण बना हुआ है। देश की अर्थ व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी हैं।
लाल चंद शर्मा ने कहा भाजपा की देश विरोधी, जन विरोधी तथा संविधान विरोधी नीतियों से देश की जनता आजिज आ चुकी है।
बैठक का संचालन कंडारी ने किया। बैठक में वार्ड अध्यक्ष अनिता सिंह, अनिता नेगी, ज्योति देवी, कविता नेगी, आशीष पुरोहित, गगन कक्कड़, जितेंद्र कुमार, सेवादल महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव, मिथलेश उपाध्याय, जिला प्रभारी परवादून अनिल नेगी, हरीश पंचवाल, ओम प्रकाश रतूड़ी आदि मौजूद रहे।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...