गुरुवार, 24 सितंबर 2020

गलत तरीके से तो नहीं गूंध रहे रोटी के लिए आटा

परफेक्ट तरीके से आटा गूंधने का तरीका जरूर जानना चाहिये
गलत तरीके से तो नहीं गूंध रहे रोटी के लिए आटा



प0नि0 डेस्क
देहरादून। देश में अलग अलग तरीकों से कई तरह की पकवान एवं भोजन बनाया जाता है। हर राज्य की कुछ खास डिशेज होती हैं। जिसे उन जगहों पर बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होते हैं जिसे पूरे देश में बनाया और खाया जाता है। जिस तरह चावल देशभर में खाया जाता है उसी तरह से गेंहू के आटे की रोटियां भी पसंद की जाती है। 
गर्म-गर्म रोटियां पूरे देश में खाई जाती है। इसे बनाना बेहद आसान है। लेकिन कई बार देखते हैं कि बिलकुल गोल बेली हुई रोटी भी फूलती नहीं है। इसके पीछे एक गलती है जो शायद आप भी कर रहे होंगे। रोटी बनाने के लिए हमें एकदम परफेक्ट तरीके से आटा गूंधने का तरीका जरूर जानना चाहिये। यकीनन ऐसे गूंधने से एक भी रोटी खराब नहीं होगी। हर रोटी गुब्बारे की तरह फूलेगी और आपके भोजन का स्वाद भी बढ़ायेगी।
आटा गूंधने के लिए हमें अपने पास आधा किलो आटा, पानी, घी 1 चम्मच चाहिये। यह मात्रा जरूरत के मुताबिक कम या ज्यादा की जा सकती है। अब सबसे पहल एक बड़ी परात लीजिये। इसमें सूखा आटा डालिये। ध्यान रहे कि बर्तन इतना बड़ा होना चाहिए कि आपको आटा मिलाने में दिक्कत ना आए। अब सबसे पहले इसमें थोड़ा सा पानी डालें। कभी भी एक बार में ही ढेर सारा पानी नहीं डालना है। वरना आटा खराब हो सकता है। अब इसे अच्छे से मिक्स करें। जब आटा चिपकने लगे तो हिसाब से इसमें धीरे-धीरे और पानी मिलाएं। 
आटे को धीरे धीरे अच्छी तरह मिक्स करें। इसे अच्छे से मसलना है। यह जरूर है कि पहले ये हाथों में चिपकेगा। लेकिन जब आप मसलने लगेंगे तो धीरे-धीरे ये हाथों को छोड़ देगा। अब काफी देर तक इसे मसलने के बाद आप देखेंगे कि ये एक जगह स्टोर सा होने लगा है। जब एक जगह आटा जमा हो जाए तो पानी डालना बंद कर दें। 
अब मुट्ठी बंद कर आटे को जमकर मसलिये। ऐसा पांच मिनट तक करना है। ऐसा करने से आटा नरम हो जाएगा। जितनी देर तक आटे को मसलेंगे, आटा उतना ही नरम होता जायेगा। अब हथेली पर एक चम्मच घी लीजिये और उसे आटे के ऊपर लगा दीजिये। इसके बाद आटे को 10 मिनट के लिए रख दे। 
परफेक्ट आटा तैयार है। इससे नरम रोटियों से लेकर पराठे तक तैयार हो जाएंगे। साथ ही एक भी रोटी खराब नहीं होगी। तो इस तरकीब हो आजमाकर देखिये और ताजी रोटी का मजा लीजिये।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...