बुधवार, 30 सितंबर 2020

प्रोफेसर वल्दिया के निधन पर कोश्यारी ने जताया शोक

प्रोफेसर वल्दिया के निधन पर कोश्यारी ने जताया शोक



संवाददाता
देहरादून। महाराष्ट्र तथा गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने वैज्ञानिक प्रोफेसर खड़क सिंह वल्दिया के निधन पर दुःख जताया है। अपने शोक संदेश मे राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि प्रोफेसर खड़क सिंह वल्दिया के निधन का समाचार अत्यंत दुःखदाई है। हमनें आज एक महान वैज्ञानिक को खो दिया है। 
उत्तराखंड के सूदूर पिथौरागढ़ से निकलकर उन्होंने भू गर्भ विज्ञान में न सिर्फ़ नाम कमाया बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिमालय को लेकर किये गए उनके शोधों ने विशेष ख्याति प्राप्त की। पदम भूषण और शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से नवाजे जा चुके डा0 वल्दिया कुमाऊं विश्व विद्यालय में भू गर्भ विभाग को स्थापित किया और कुलपति के रूप में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा। 
उन्होंने कहा कि वे मां भगवती से उनको अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते है। और उनके परिवार जनों को इस दुख से उबरने की शक्ति की कामना करते है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...