शनिवार, 17 अक्तूबर 2020

खनन खोलो सरकारः मोर्चा      

हरियाणा, हिमाचल और यूपी का एहसान उतर गया तो खनन खोलो सरकारः मोर्चा      



- प्रदेश की जनता सोने के भाव रेत-बजरी खरीदने को मजबूर 
- खनन न खुलने की वजह से विकास कार्य हो रहे प्रभावित 
- प्रदेश को करोड़ों रुपए राजस्व का हो रहा नुकसान 
- प्रतिदिन बड़ी मात्रा में बाहर से आ रहा है उप खनिज 
संवाददाता
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि बरसात सीजन समाप्त होने के कई दिन बाद भी 2-4 पट्टों को छोड़कर सरकार द्वारा खनन नहीं खोला गया, जिसकी वजह से प्रदेश को बड़ी मात्रा में राजस्व नुकसान के साथ-साथ जनता को भी लूटने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज खनिज न मिलने की वजह से प्रदेश की जनता सोने के दाम पर रेत-बजरी खरीदने को मजबूर है। विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। नेगी ने कहा कि अब तक खनन न खोलने के पीछे सबसे बड़ी वजह अन्य प्रदेशों के माफियाओं के हाथों की कठपुतली बनकर उनको फायदा पहुंचा कर सरकार के मुखिया अपना हित साध रहे हैं।
नेगी ने कहा कि हरियाणा, हिमाचल और उत्तर प्रदेश के खनन माफिया इस प्रदेश को अपने मनमाफिक चला रहे हैं यानी प्रदेश को इनके हाथों गिरवी रख दिया है। नेगी ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही खनन न खोला गया तो मोर्चा आंदोलन करेगा।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...