मंगलवार, 27 अक्तूबर 2020

प्राकृतिक सुंदरता के बीच बेरीनाग का ‘काफल हिल का जीरो प्वाइंट’

प्राकृतिक सुंदरता के बीच बेरीनाग का ‘काफल हिल का जीरो प्वाइंट’
यहां से पर्वतराज हिमालय की नैसर्गिक सुंदरता आपको अपने आगोश में डूब जाने को मजबूर करेगी



जीरो प्वॉइन्ट से...

पवन नारायण रावत
गंगोलीहाट। जीरो प्वाईंट। जी हां मित्रों, जीरो प्वाइंट। आप सभी ने अपनी यात्रा के दौरान पहाड़ों की सुंदरता के साथ कई जगह जीरो प्वाइंट का लुफ्रत लिया होगा पर हम जिस जीरो प्वाइंट की बात कर रहे हैं, वो है काफल हिल का जीरो प्वाइंट। वैसे तो अनेक स्थलों पर प्राकृतिक सुंदरता के बीच जीरो प्वाइंट सैलानियों को लुभाने को मौजूद हैं पर काफल हिल के जीरो प्वाइंट की बात ही कुछ और है। 



जीरो प्वॉइंट से प्रातःकालीन दृश्य

काफल हिल के जीरो प्वाइंट में आप अपने आपको ताजी हवा के झोंकों के बीच उड़ता हुआ महसूस करेंगे। यहां की असीम शान्ति में आपको पता ही नहीं चलेगा कि आप कब मेडिटेशन में खो चुके हैं। यहां से पर्वतराज हिमालय की नैसर्गिक सुंदरता बरबस ही आपको अपने आगोश में डूब जाने को मजबूर कर देगी। रात के समय खुले गहरे नीले आसमान में टिमटिमाते सितारे अपनी चमक से आपके हृदय में घर कर लेंगे।



काफल हिल में लेखक पवन


पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग तहसील में मेन बाजार से लगभग 3 किमी दूरी पर  स्थित है काफल हिल। साहसिक गतिविधियों को जीने से भरपूर सम्भावनाओं को समेटे यह होम स्टे चीड़ और बांज के घने जंगलों की कड़ी सुरक्षा में मौजूद हैं। ये जंगल इसके पहरेदार भी हैं और खूबसूरत चारदीवारी भी। 



रोप वे एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ तरूण

काफल हिल के संचालक तरुण स्वयं प्रकृति प्रेमी हैं। पहाड़ और जंगल उनके लिये उनके पारिवारिक सदस्य की तरह ही हैं। प्राकृतिक वन्य जीवन, पेड़-पौधे, वनस्पतियां तमाम खूबसूरत पक्षी उन्हें एक अपनापन प्रदान करते हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्राप्त तरुण अपने बहुमूल्य प्राकृतिक प्रशिक्षणों के अनुभवों को काफल ट्री के जरिये अभिव्यक्त करते हैं और जीते भी हैं। उनके भाई राज उन्हीं की तरह कुशल पर्वतारोही और प्रकृति प्रेमी हैं। 



टेंट तैयार करते हुए

दोनों ने मिलकर अपने प्रकृति प्रेम को ही अपने व्यवसाय में तब्दील कर दिया और इस तरह काफल हिल की स्थापना हुई। हल्द्वानी के पर्वतारोही जगदीश जहां उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं, वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय से पर्यटन की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहाड़ों से विशेष लगाव महसूस करने वाले चन्दन काफल हिल की मार्केटिंग टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। प्रकृति प्रेमियों की सकारात्मक सोच का सुखद परिणाम है- काफल हिल।



जीरो प्वॉइंट से गिरीश, चंदन और जगदीश

अपनी सांसों में पहाड़ को जीने वाले तरुण बताते हैं कि जंगल, पेड़-पौधों, वनस्पतियों और वन्य जीव जन्तुओं का मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व है। हम सब एक दूसरे पर निर्भर हैं। चाहे छोटी चिड़िया हो, मकड़ी, मधुमक्खी, गाय या पिफर अन्य जीव जंतु, प्रकृति में सबका अहम योगदान है। उनके अनुसार प्रकृति और मानव के बीच एक समरसता और सहकारिता का समन्वय होना अति आवश्यक है। बात की गहराई को आगे बढ़ाते हुए राज बताते हैं कि आज हम वन्य जन जीवन में आवश्यक्ता से अधिक अतिक्रमण कर चुके हैं। इसी कारण लगातार हमें वन्य जीवों से हिंसक घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 
काफल हिल में प्रकृति से एकाकार होने के उद्देश्य से ही अधिक से अधिक मात्रा में प्राकृतिक संसाधनों को शामिल किया जाता है एवं प्राकृतिक रूप से जीवन जीने का प्रयास किया जाता है। इसमें यहां का खान-पान सहित साहसिक गतिविधियां शामिल हैं। उनके अनुसार काफल हिल का उद्देश्य व्यावसायिकता की दौड़ में शामिल होने की अपेक्षा प्राकृतिक वातावरण का संरक्षण अधिक है।  



काफल हिल में राज

पहाड़ों की नैसर्गिक खूबसूरती, एडवेंचर स्पोर्ट्स, बर्ड वाचिंग, स्टार गेजिंग एवं मेडिटेशन की शानदार साइट होने के कारण देश विदेश के सैलानी भी यहां आकर बेहद सहज एवं घर जैसा ही महसूस करते हैं। कापफल हिल की टीम की सहजता, अपनेपन एवं नितान्त घरेलू अनाज के बने लजीज पकवानों को वे इसका श्रेय देते हैं। गुड़गांव से सपरिवार आयी सैलानी बताती हैं कि यहां का प्राकृतिक वातावरण मन मोह लेता है। चारों तरपफ हिमालय की खूबसूरत चोटियां आपको जीवंत कर देती हैं।
दिल्ली से पहुंची पांच सदस्यीय सैलानी टीम के मुखिया बताते हैं कि यहां पर बर्ड वाचिंग एवं क्लाइम्बिंग का बड़ा ही रोमांचक अनुभव रहा और सबसे बेहतरीन अनुभव रहा जीरो प्वाइंट। नैनीताल के गिरीश यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के कायल हैं। उनके लिए यहां आना अपने आपको ऊर्जा से सराबोर करना है। भारत चीन सीमा से सटे मिलम ग्लेशियर तक ट्रैकिंग कर चुके गिरीश को काफल हिल का जीरो प्वाइंट सबसे ज्यादा पसंद है। वे बताते हैं कि यहां दोपहर से ही चलने वाली चीड़ की शानदार हवा में देर रात तक दूर नीले आसमान में सितारों की ख़ूबसूरत दुनिया में डूब जाने जैसा अनुभव कहीं नहीं है। 
काफल हिल के जीरो प्वाइंट में जहां आप यादगार कैंपिंग कर सकते हैं वहीं यहां से आप हिमालय की नंदा देवी रेंज के मनोरम दृश्यों का लुफ्रत ले सकते हैं। रात के समय स्टार गेजिंग एवं इधर उधर दौड़ते सेटेलाइट के दर्शन का अनुभव तो अविस्मरणीय है जिनसे जीरो प्वाइंट में कैंपिंग के दौरान मुझे भी रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस पर भी अगर कुछ शेष हो तो काफल हिल की एडवेंचरस टीम निहायती अपनेपन से आपके अनुभवों में एक नया एडवेंचर जोड़ देती है।
तो यकीन मानिए, कापफल हिल का जीरो प्वाइंट आपको नयी ऊर्जा से सराबोर करने एवं आपके जीवन में एक नया एडवेंचर भरने के लिये तैयार है। क्या आप तैयार हैं!


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...