गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

शारीरिक और मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन

 मेडिटेशन करने से मिलती है कई तरह के शारीरिक विकारों से निजात

शारीरिक और मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन



प0नि0डेस्क

देहरादून। शारीरिक और मानसिक शांति पाने के लिए व्यक्ति यहां वहां भटकता रहता है जबकि शांति स्वयं व्यक्ति के पास में ही होती है। उस शांति का नाम मेडिटेशन है। शोधकर्ताओं के अनुसार मेडिटेशन करने के कई फायदे होते हैं। मेडिटेशन करने से व्यक्ति कई तरह के शारीरिक विकारों से निजात पा सकता है। 

हार्ट अटैक में फायदेमंद- हार्ट अटैक मुख्य रूप से अत्यधिक तनाव के कारण ही आता है। तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है जिसकी वजह से व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाता है। मेडिटेशन करने से शरीर तनाव से मुक्त हो जाता है जिसकी वजह से हार्ट अटैक की सम्भावना कम हो जाती है।

याददाश्त बढ़ाने में फायदेमंद- मेडिटेशन मस्तिष्क को स्वस्थ बनाने का कार्य करता है। जब व्यक्ति का मन स्थिर नहीं होता है तो इसका सीधा प्रभाव मनुष्य के मष्तिष्क पर पड़ता है। जिसकी वजह से उसकी याददाश्त कमजोर होने लगती है। मेडिटेशन के द्वारा व्यक्ति में एकाग्रता का विकास होता है एवं धीरे-धीरे मनुष्य की याददाश्त बढ़ने लगती है।

तनाव से मुक्ति दिलाता मेडिटेशन- तनाव के कारण एक नहीं बल्कि कई बीमारियां होती हैं जैसे मोटापा, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, त्वचा सम्बंधित रोग आदि। मेडिटेशन मस्तिष्क की सभी क्रियाओं को शांत करके व्यक्ति को तनाव मुक्त होने में मदद करता है।

आत्मविश्वास जाग्रत करने में फायदेमंद- मेडिटेशन गलत विचारों से छुटकारा दिलाकर आत्मानुभूति करवाता है जिससे व्यक्ति को स्वयं को समझने और पहचानने का मौका मिलता है। मेडिटेशन के माध्यम से व्यक्ति को अपनी क्षमताओं का ज्ञान होता है एवं कार्य करने के प्रति आत्मविश्वास की भावना जाग्रत होती है।

माइग्रेन में लाभदायक मेडिटेशन- मेडिटेशन करने से मष्तिष्क के सेल्स सक्रिय और मजबूत बनते हैं जिससे सिरदर्द, मांसपेशियों में खिचाव और तनाव से छुटकारा मिलता है। मेडिटेशन करने से मस्तिष्क निर्मल और शांत बनता है जो माइग्रेन रोग में राहत पहुंचाता है।

मस्तिष्क बनता सक्रिय- मेडिटेशन करने से मस्तिष्क की कोशिकायें एक्टिव हो जाती हैं जिसकी वजह से दिमाग की सोचने और समझने की क्षमता बढ़ जाती है। मेडिटेशन करने से मस्तिष्क तेज गति से कार्य करने लगता है।

गुस्सा को कम करता है- कई लोगों को बात-बात पर गुस्सा आता है। अतः जिन लोगों को अधिक गुस्सा आता है उनके लिए मेडिटेशन गुस्सा पर कंट्रोल करने का बेहतरीन विकल्प है। मेडिटेशन करने से शरीर में कुछ ऐसे हार्माेस का स्त्राव होता है जो मनुष्य को खुशी का अहसास दिलाते हैं और गुस्से को कम करते हैं।

अनिद्रा से छुटकारा दिलाने में कारगर- नींद अधिक आना या नींद का नहीं आना दोनों अनिद्रा के लक्षण होते हैं। यदि किसी व्यक्ति को अनिद्रा की शिकायत है तो मेडिटेशन उनके लिए रामबाण इलाज है। मेडिटेशन एक ऐसी क्रिया है जिसको करने से अनिद्रा की बीमारी से छुटकारा मिल जाता है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...