शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

स्मार्ट सिटी के कार्यो से हो रही समस्या पर चर्चा

स्मार्ट सिटी के कार्यो से हो रही समस्या पर चर्चा



दून वैली उद्योग व्यापार मंडल एवं स्मार्ट सिटी अधिकारियों के बीच वार्ता

संवाददाता

देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय में व्यापार मंडल और स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों के बीच बाजारों में स्मार्ट सिटी के कार्य के चलते व्यापारियों को हो रही समस्या पर वार्ता की गई। 

बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से धीमी गति से कार्य करने पर रोष व्यक्त किया गया और जल्दी से जल्दी नालियों का कार्य करने का आग्रह किया गया। साथ ही पलटन बाजार एवं उससे लगे सभी बाजारों में जहां जहां स्मार्ट सिटी का कार्य चल रहा है उसे भी जल्दी से जल्दी निपटाने को कहा गया ताकि व्यापारियों को इस से होने वाली परेशानियों से जल्द निजात मिल सके।

इसी कड़ी में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों एवं ठेकेदार द्वारा लिखित में आश्वासन दिया गया कि 15 जनवरी से पहले बाजारों में रुके हुए नाली के कार्य पूरे किए जाएंगे और सारा कार्य रात्रि के समय में किया जाएगा। ताकि व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और साथ ही दिन में तीन बार टैंकर से पानी का छिड़काव भी बाजारांे में किया जाएगा जिससे व्यापारियों को बाजार में धूल से निजात मिल सके और व्यापारी वर्ग को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े।

 इस अवसर पर व्यापार मंडल से अध्यक्ष पंकज मेसोन, महासचिव पंकज दीदान, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, संरक्षक सुशील अग्रवाल, पूर्व पार्षद संतोख नागपाल, आर्गेनाइजर सेक्रेटरी विनय नागपाल, सह सचिव अनिल आनंद, मनन आनंद, मनीष मोनी, दिव्य सेठी एवं स्मार्ट सिटी से अशोक नेगी, हरीश जोशी और ठेकेदार संदीप चौधरी, मैनेजर करन पाल आदि मौजूद रहे।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...