सोमवार, 7 दिसंबर 2020

अमित जानी ने गुर्जर समाज के गरीब परिवारों को दी आर्थिक मदद

 अमित जानी ने गुर्जर समाज के गरीब परिवारों को दी आर्थिक मदद



प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सुचजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रासना, सलाहपुर, उकसिया, किनोनी गांव में की सभाएं

संवाददाता

लखनउ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने रासना, सलाहपुर, उकसिया और किनोनी गांवों में 4 अलग-अलग सभाओं में उमड़े जनसमूह को 21 दिसम्बर की जानी कस्बे में प्रस्तावित किसान नौजवान रैली में पहुंचने का आह्वाहन किया। इस मौके पर अमित जानी ने उकसिया और किनोनी में गुर्जर समाज के जयकरण, संतराम, नरेश और मांगेराम को 50-50 हजार कुल 2 लाख की आर्थिक सहायता की। 

सभाओं में अमित जानी उतर प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाली पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले उनके साथी को सात गोली मारी गयी। वह दिल्ली के अपोलो में जिंदगी मौत से जूझ रहा है लेकिन आज तक भी कोई अरेस्टिंग नही हुई। अमित जानी ने कहा कि असली अपराधी, लुटेरे, डकैत तो भाजपा विधायकों की गाड़ियो में बैठे घूम रहे है जबकि निर्दाेष लोगों को पुलिस अपराधी बताकर फर्जी एनकाउंटर दिखा रही है।

अमित जानी ने कहा कि बसपा सरकार में यहां बसपा का विधायक था, सपा सरकार में सपा का और भाजपा सरकार में मौजूदा विधायक भाजपा का है। 15 साल सत्ता के साथ रहने वाला सिवालखास चंबल के बीहड़ों से भी बदतर है। कोई कद्दावर नेता यहां विधायक बनता तो सरकार में मंत्री भी होता लेकिन बसपा, सपा, भाजपा सरकार ने कभी सिवाल के विधायक को मंत्री नही बनाया क्योंकि वो भी जानती है ये लहर पे जीत के विधायक बने है। व्यक्तिगत तो बीडीसी का चुनाव भी नही जीत सके थे। 

अमित जानी ने कहा कि आज किसान मजदूर नौजवान सब रो रहे है, क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के नाम पर अक्षम लोग काबिज है। ऐसे में सिवाल खास में गांव-गांव जाकर वे खुद लोगो के दुख दर्द में शामिल होकर उनकी आर्थिक मदद कर रहे है।

इस अवसर परं अमित जानी के साथ सुशांत त्यागी, शुभम गुप्ता, वाहिद चौहान, मोंटी गुर्जर, मोहित मुखिया आदि प्रमुख रूप से साथ रहे।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...