रविवार, 17 जनवरी 2021

कोरोना योद्वाओं का सम्मान

 दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल (रजि0) का छठा अधिवेशन

कोरोना योद्वाओं का सम्मान



- विधायक प्रीतम पंवार एवं व्यवसायी विजय बग्गा मुख्य संरक्षक नियुक्त 

- युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनन आनंद, मोहित मेहता महासचिव मनोनित

संवाददाता

देहरादून। दून वैली महानगर उधोग व्यापार मंडल (रजि0) द्वारा सीएनआई बायज इंटर कालेज पलटन बाज़ार मे व्यापार मंडल का छठा अधिवेशन कोरोना के नियमों का पालन करते संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता 108 महंत कृष्ष्णा गिरी द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार एवं महंत कृष्णा गिरी महाराज ने दीप प्रज्वल्लित कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा एवं अध्यक्ष पंकज मैसोन द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेश अशोक कुमार ने कहा कि कोरोना काल के शुरुवाती दौर में पुलिस को समझ नहीं आ रहा था कि पुलिस ने करना क्या हैं। यह समय बहुत विकट और अलग था। लेकिन जब लोग स्वेच्छा से घरांे मंे बंद थे उस समय पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई थी, जिसे पुलिस ने बाखूबी निभाया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा समय समय पर कई अपराधिक मामले खोले गए एवं अपराध्यिों को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि लोग बच्चांे को भीख देते हैं जोकि गलत हैं। उन्हें भिक्षा नहीं शिक्षा दी जानी चाहिए। 

मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अपने आप में पूरे विश्व का अनूठा राज्य हैं जिसे देवभूमि होने का गौरव प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का नित दिन पुलिस के साथ पाला पड़ता है। व्यापारियों को भी पुलिस को सहयोगी समझकर पारिवारिक सदस्य समझना चाहिए और पुलिस को व्यापारियों को अपना अभिन्न अंग मानना चाहिये। विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि व्यापार मंडल अच्छा काम कर रहा हैं और कोरोना जैसे समय में व्यापार मंडल ने जनसेवा के लिए जो भी बीड़ा उठाया हैं उसे पूरा किया हैं। 

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि समय समय पर व्यापारी अनेक समस्याओं का सामना करता हैं जिनके निदान के लिए व्यापार मंडल निरंतर कार्य करता हैं। व्यापारियों की एकता मे बल हैं। स्मार्ट सिटी के जो कार्य किये जा रहे हैं वह समय पर कार्य पूर्ण न किये जाने के कारण व्यापारी वर्ग बहुत ही कठिनाई में हैं। स्मार्ट सिटी द्वारा किया गया कार्य तेजी से समाप्त करने के लिए सरकार, शासन और प्रशासन से व्यवस्था को ठीक करने का आग्रह है। 

जल्द व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, क्षेत्रीय विधायक खजान दास और मुख्य सचिव ओमप्रकाश से मुलाकात कर समस्या के निदान के लिए आग्रह करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे 108 महंत कृष्णा गिरी ने व्यापारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और सभी को कोरोना से सचेत रहने का आग्रह किया। 

व्यापार मंडल द्वारा यह कार्यक्रम उन तमाम अधिकारियों और व्यापारियों को समर्पित किया गया जिन्होंने पूर्ण रूप समर्पित होकर भीषण कोरोना काल के दौरान अपनी सेवाए व्यापार मंडल के माध्यम से जनता को दी।

 व्यापार मंडल द्वारा इस अवसर पर व्यापारियों के साथ साथ मुख्य अतिथि अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक, श्रीमति श्वेता चौबे पुलिस अधीक्षक नगर, शेखर सुयाल नगर क्षेत्र अधिकारी, शिशुपाल नेगी इंस्पेक्टर कोतवाली को विशेष तौर पर सम्मानित किया। इसके साथ ही मैक्स हास्पिटल से डा0 पुनीत त्यागी, कैलाश हास्पिटल से डा0 गोपाल शर्मा, डा0 भरत सभरवाल, गुरुद्वारा दुःख भंजन साहिब नेहरू कालोनी के सचिव सरदार रंजित सिंह, संतोख नागपाल सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, अश्वनी ओर्थाेर प्लोमेर सीएनआई बायज इंटर कालेज, जेवी पाल प्रिंसिपल सीएनआई बायज, अंजय वर्मा, मधुर मैसोन सहित अनेक व्यापारियों तथा अधिवक्ताओं कंचन रांगड़, शिवा वर्मा, केएनशर्मा, सीए मनोज देवगन को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा विभिन्न संस्थाओं सहित लगभग सौ व्यवसायियों को कोरोना योद्वा के सर्टिफिकेट प्रदान किये।



व्यापार मंडल द्वारा प्रीतम पंवार विधायक एवं प्रमुख व्यवसायी विजय बग्गा को इस अवसर पर मुख्य संरक्षक नियुक्त किया। साथ ही व्यापार मंडल की नवनियुक्त इकाइयों का गठन एवं विस्तार करने के साथ युवा व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनन आनंद, मनीष मोनी उपाध्यक्ष, मोहित मेहता महासचिव, दिव्य सेठी सहसचिव, नितेश मल्होत्रा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश गोयल एवं सुशील अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विजय टंडन, राजीव सच्चर, विनय नागपाल, शेखर पफुलारा, अनिल आनंद, राकेश किशोर गुप्ता, हरीश विरमानी, सौरभ गंभीर, पंकज दिदान, नवनीत सेठी, दिव्य सेठी, सचिन अग्रवाल, मनीष मोनी, मोहित मेहता, रवि मल्होत्रा, हरप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह चड्ढा, राशिद, असलम, सुरेन्द्र जैसवाल, विनीत मिश्रा, तेज प्रकाश तलवार, महेश महेन्द्र, जसपाल छाबरा, केवल कुमार, सुरेन्द्र भाटिया, सनी कुमार, सुरेश गुप्ता, इन्दर प्रकाश सहगल, पुनीत सहगल, जीतेन्द्र तनेजा आदि मौजूद रहे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...