शनिवार, 23 जनवरी 2021

मोदी के बाद योगी

 

मोदी के बाद योगी

एक सर्वे में हुआ खुलासा



एजेंसी
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी अब भी एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। अधिकांश लोग उन्हें ही देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। हालांकि उनके बाद लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखते हैं। यह खुलासा एक मीडिया संस्थान द्वारा हाल में कराए गए सर्वे से हुआ है। 
सर्वे को 3 जनवरी से 13 जनवरी के बीच 12,232 लोगों के बीच किया गया। इसमें 67 फीसदी ग्रामीण आबादी और 33 फीसदी शहरी आबादी शामिल है। सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बरकरार है। 38 प्रतिशत लोग उन्हें ही अगले प्रधानमंत्री के तौर पर पसंद करते हैं। सर्वे के मुताबिक 10 प्रतिशत लोगों ने मोदी के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ को चुना है।
सर्वे के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह को केवल 8 प्रतिशत लोग देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। इससे साफ है कि लोगों के बीच योगी की लोकप्रियता शाह से ज्यादा है। बता दें कि इसी सर्वे ने योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे भरोसेमंद मुख्यमंत्री बताया है। उनके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोगों ने पसंद किया है।
सर्वे के दौरान जब लोगों से पूछा गया कि भाजपा का कौन सा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह ले सकता है तो 30 प्रतिशत लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर मुहर लगाई। वहीं दूसरे नंबर पर हिंदुत्व की छवि को लेकर मशहूर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। उनका 21 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया
सर्वे के नतीजे कांग्रेस के लिए चिंता का सबब हैं। केवल 7 प्रतिशत लोग राहुल गांधी को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं 5 प्रतिशत लोग अरविंद केजरीवाल को इस पद के लिए पसंद करते हैं। 4 प्रतिशत लोगों की पसंद सोनिया गांधी और ममता बनर्जी हैं। केवल 3 प्रतिशत लोग प्रियंका गांधी वाड्रा को अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखते हैं। राजनाथ सिंह को भी 3 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। इसके अलावा 2 प्रतिशत लोगों की पसंद मायावती, अखिलेश यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, नीतीश कुमार और नितिन गडकरी हैं।

अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे  parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...