रविवार, 31 जनवरी 2021

चौपाल लगाकर चलाया जागरूकता अभियान

जनपद पुलिस ने जन जागरूकता चौपाल मेंं दी महत्वपूर्ण जानकारियां



चौपाल लगाकर चलाया जागरूकता अभियान
संवाददाता
चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ग्राम- ब्रह्मसैण,एचसीसी कंपनी पीपलकोटी के कर्मचारियों के साथ ग्राम- आगरचट्टी, पुलना, प्रयागराज कस्बा कर्णप्रयाग, मारवाडी चौक जोशीमठ, ग्राम-जौरासी, खालसा आदि गाँवों में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों को कोरोना संक्रमण से बचने हेतु सामाजिक दूरी अपनाने, मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने संबंधी नियमों की जानकारी दी गयी। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ/कन्या भ्रूण हत्या/ सोशल मीडिया फ्रॉड/एटीएम फ्रॉड/ साईबर अपराध/ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित जानकारी एवं सुझाव/नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे से दूर रहने /घरेलू हिंसा/यातायात नियमों का पालन/ महिला एवं बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध,मानव तस्करी आदि महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया। 
पुलिस द्वारा  उपस्थित सभी ग्रामवासियों को जागरूकता पम्पलेट एवं मास्क वितरित किये गए। पुलिस चौपाल में उक्त गांवों के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या मेंं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। सभी के द्वारा कोरोना नियमों के तहत सामाजिक दूरी का पालन किया गया व मास्क पहने गये।
पुलिस द्वारा कहा गया कि जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार को निरन्तर एक-2 गांव में ग्रामीणों के मध्य जाकर पुलिस चौपाल का जनहित में आयोजन जारी रहेगा। 

अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...