रविवार, 31 जनवरी 2021

गढ़देश पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन सम्पन्न

गढ़देश पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन सम्पन्न



नई पेंशन कर्मचारियों के साथ एक धोखा: डा0 पसबोला
संवाददाता
पौंडी गढ़वाल। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) द्वारा रामलीला मैदान पौड़ी गढ़वाल में विशाल गढ़देश पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी.
एस रावत, राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र दुबे, प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडो़नी, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा० डी०सी० पसबोला, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष  श्रीमती योगिता पन्त, राष्ट्रीय संयोजक मिलिन्द बिष्ट द्वारा मंचासीन होकर अपने विचार व्यक्त कर सभी कार्मिकों में जोश एवं ऊर्जा का संचार किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति रही, जिनमें कई अधिकारी एवं कर्मचारी दूरस्थ जिलों से भी सम्मिलित हुए। सभी ने पुरानी पेंशन बहाली पर सहमति व्यक्त करते हुए सरकार से नई पेंशन की जगह पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग की।
सम्मेलन में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा० डी०सी० पसबोला
द्वारा एनपीएस को पेंशन कम टेंशन ज्यादा बताते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गयी। उनके द्वारा नई पेंशन की तुलना शेयर्स सट्टा से करते हुए कर्मचारियों के भविष्य और पैसे को असुरक्षित बताते हुए कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ बताया। डा० पसबोला द्वारा नई पेंशन को कर्मचारियों के साथ एक धोखा करार दिया गया।
सम्मेलन में देश विभिन्न प्रदेशों छत्तीसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर आदि के प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिन्होंने आन्दोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर ओर आगे ले जाने और ज्यादा प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...