सोमवार, 25 जनवरी 2021

चीन ने की घुसपैठ की नाकाम कोशिश

 चीन ने की घुसपैठ की नाकाम कोशिश



झड़प में चीन के 20 सैनिक घायल, 4 भारतीय जवान भी जख्मी

एजेंसी

नई दिल्ली। भारत-चीन में तनाव के बीच दोनों देशों के सैनिकों में एक बार पिफर झड़प हुई है। भारतीय सेना ने जारी बयान में कहा कि 20 जनवरी को सिक्किम के नाकु ला में दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हुए थे। दोनों सेना के कमांडर्स ने तय प्रोटोकाल के मुताबिक विवाद सुलझा लिया।

सूत्रों के मुताबिक चीन ने एलएसी पर घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय जवानों ने रोका तो चीनी सैनिकों ने हाथापाई शुरू कर दी। भारतीय सेना ने इसका जवाब देते हुए चीन के सैनिकों को खदेड़ दिया। झड़प में चीन के 20 सैनिक घायल हो गए। भारत के भी 4 जवान जख्मी हुए हैं। 

8 जनवरी को चीन के एक सैनिक को भारतीय सीमा में घुसने के बाद हिरासत में ले लिया गया था। घटना पूर्वी लद्दाख के पैगान्ग त्सो लेक के दक्षिणी हिस्से की थी। भारत ने 2 दिन बाद चीनी सैनिक को लौटा दिया था। चीन ने सपफाई दी थी कि उसका सैनिक गलती से भारतीय इलाके में चला गया। इससे पहले अक्टूबर में भी चीन के सैनिक ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। अक्टूबर में डेमचोक सेक्टर में एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया गया था। 21 अक्टूबर को इसे चुशूल-माल्डो मीटिंग पाइंट पर चीनी अफसरों को सौंप दिया गया था। 

चीन एक तरफ आर्मी और डिप्लोमेटिक लेवल पर बातचीत कर रहा है। दूसरी तरपफ घुसपैठ की कोशिश से बाज नहीं आ रहा। पूर्वी लद्दाख में तनाव के बीच भारत-चीन की सेनाओं के बीच 9वें राउंड की बातचीत मोल्दो में 15 घंटे चली। सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में भारत ने कहा कि विवाद वाले इलाकों से सैनिक हटाने और तनाव कम करने के प्रोसेस को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब चीन पर है। ऐसा कहने की वजह यह मानी जा रही है कि चीन बार-बार अपनी बात से पीछे हट जाता है।

अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...