रविवार, 24 जनवरी 2021

बॉलीवुड फिल्म नशेबाज का पोस्टर लॉच

बॉलीवुड फिल्म नशेबाज का पोस्टर लॉच



स्नेपर इंटरटेनमेंट इन्वेस्टर्स फॉरम इंडिया द्वारा धोलास में किया गया लांच
संवाददाता
देहरादून। स्नेपर  इंटरटेनमेंट इन्वेस्टर्स फॉरम इंडिया द्वारा बॉलीवुड फिल्म नशेबाज का पोस्टर धोलास में  लॉच किया गया। फ़िल्म निर्माण में नीरज शर्मा, राजीव देशवाल ने विशेष सहयोग किया है।
पांच करोड़ की लागत से बन रही नशेबाज फिल्म में किस तरह से नशे में लिप्त युवा धुंंए में अपनी जिंदगी को खत्म कर रहे हैं। या तो नशा मुक्ति केंद्र में अलग ही  संघर्षों से गुजरते हैं और किस तरह से आज नशा छोटी सी उम्र के बच्चों पर पैर पसार रहा है। उसका बारीकी से वर्णन अभिनय के तौर पर इस फिल्म में किया गया है।फिल्म के निर्देशक गैब्रियल वत्स ने जस्टिन रूफर्स और गीत शर्मा को मुख्य भूमिका में परदे पर उतारा है। इसके अलावा फिल्म में सुनिधि चौहान, शान, अरमान मलिक की आवाज में गाने हैं और जिसके बोल लिरिक म्यूजिक संजय घोष, सीमा सैनी ने दिए हैं। 
इसके अलावा फिल्म में जानी-मानी बॉलीवुड हस्तियां अनु कपूर, पूनम ढिल्लो, संजय मिश्रा, मनोज बख्शी, गोविंद नामदेव, गीतांजलि शर्मा अभिनय कर रहे हैं। नशे पर आधारित यह फिल्म उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी, धोलास, ऋषिकेश में फिल्माई जानी है। 
फिल्म के पोस्टर लांच कार्यक्रम में कई जानी मानी हस्ती राजकुमार पुरोहित राज्यमंत्री, सहदेव पुंडीर विधायक सहसपुर, सीसीआरो के नेशनल डायरेक्टर प्रदीप डोबरियाल सहित धौलास ग्राम प्रधान की मौजूदगी में फिल्म का पोस्टर लांच हुआ।

अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...