शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

एंटीमैटरः दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ

एंटीमैटरः दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ 



इसे बनाना मुश्किल ही नहीं, असंभव

एजेंसी

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे महंगी चीज क्या हो सकती है? कभी सोचा है! इस चीज की एक ग्राम की मात्रा को खरीदने में जितना पैसा चाहिए, उतने पैसे में दुनिया के 100 छोटे-छोटे देश आसानी से खरीदे जा सकते हैं। एंटीमैटर दुनिया की सबसे कीमती चीज है।

दरअसल अंतरिक्ष यात्रा या दूसरे ग्रहों पर आने-जाने के लिए अंतरिक्ष यान में जो ईंधन पड़ता है, वो इसी एंटीमैटर से बनता है। एंटीमैटर दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ है। इसे आम भाषा में प्रतिपदार्थ भी कहा जाता है। इसे बनाना मुश्किल ही नहीं बल्कि असंभव है। वैज्ञानिक जानकारियों के अनुसार तमाम कोशिशों के बावजूद इसके सिपर्फ 309 एटम बनाए जा सके हैं। 

जनवरी 2011 में अमेरिकन एस्ट्रोनामिकल सोसायटी ने बताया कि यह थंडरस्टार्म क्लाउड्स की ऊपरी लेयर में भी पाया जाता है। इनकी कीमत भी इसलिए बहुत ज्यादा है क्योंकि ये बेहद कम समय के लिए ही पैदा किए जा सकते हैं।

एंटीमैटर की कीमत की बात की जाये तो पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अगर इसे एक ग्राम बेचा जाए तो दुनिया के 100 छोटे-छोटे देशों को खरीदा जा सकता है। इसमें पाकिस्तान जैसे दो देश खरीदे जा सकते हैं। इसकी 1 ग्राम की कीमत 31 लाख 25 हजार करोड़ रुपये है। इसे दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ माना जाता है।

नासा की मानें तो एंटीमैटर को तैयार करने में सबसे ज्यादा रुपये खर्च होते हैं। इसलिए भी इसकी कीमत ज्यादा है। आंकड़ों की मानें तो 1 मिलीग्राम एंटीमैटर बनाने में 160 करोड़ रुपये लगते हैं। जिस जगह पर एंटीमैटर का उत्पादन किया जाता है, वहां विश्व की सबसे अच्छी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखी जाती है। दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था भी इसे प्रदान की जाती है। इतना ही नहीं नासा जैसे संस्थानों में भी इसे रखने के लिए अमेरिका की सबसे बेहतरीन सुरक्षा एजेंसी लगी रहती है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी पर धरती की बात की जाए तो एंटीमैटर किसी काम का नहीं है लेकिन अंतरिक्ष से जुड़े किसी भी काम के लिए एंटीमैटर बहुत कीमती है। अंतरिक्ष में ब्लैक होल द्वारा तारों को दो हिस्सों में चीरने की घटना में एंटीमैटर उत्पन्न होता है। बहरहाल एंटीमैटर किसी भी लिहाज से धरती और अंतरिक्ष के लिए इतना बेशकीमती है कि कोई भी इसे पाने के लिए हर संभव रकम देने को तैयार हो जाएगा।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे  parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...