मंगलवार, 12 जनवरी 2021

डिस्पोजबल कप और प्लेट के इस्तेमाल से पेट संबंधी समस्याएं!

 डिस्पोजबल कप और प्लेट के इस्तेमाल से पेट संबंधी समस्याएं!



प0नि0डेस्क

देहरादून। आजकल हर समारोह में डिस्पोजल कप और प्लेट का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते है कि यह हमारे स्वस्थ पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसलिए जाने अंजाने में डिस्पोजल्स का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है।

बता दें कि आजकल प्लास्टिक के साथ-साथ कागज की प्लेट पर भी प्लास्टिक की परत चढ़ी होती है। हालांकि इससे उनमें मजबूती आती है परन्तु प्लास्टिक के इन डिस्पोजबल कप और प्लेट में टाक्सिक हाइड्रोकार्बन होते हैं जो इनमें गर्म खाद्य रखने पर छूटते हैं और भोजन के साथ पेट में जाने पर पेट संबंधी रोगों को गंभीर कर सकते हैं।

इसके अलावा पाये जाने दूसरे थर्माकोल वाले डिस्पोजबल बर्तनों में गर्म खाद्य रखने पर नाइट्रस आक्साइड गैस निकलती है जो पेट में जाकर गंभीर परिणाम दे सकती है। इसलिए इन डिस्पोजबल बर्तनों में गर्म खाना खाया जाना किसी भी दृष्टि से सही नहीं है। अतः आगे जब भी डिस्पोजल में खाना परोसा जाये तो इसका ध्यान जरूर रखें।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...