गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

ईरान की पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक

 ईरान की पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक



पाक सीमा के अंदर घुसकर आतंकियों को मार गिराया

एजेंसी

नई दिल्ली। अमेरिका बौर भारत के बाद अब ईरान ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। इस बार भी पाक सीमा के अंदर घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इस बार ईरान ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर पहले तो सर्जिकल स्ट्राइक किया, फिर अपने दो सैनिकों को कैद से मुक्त भी करा लिया।

ईरान ने पाकिस्तान सीमा के अंदर घुसकर आतंकवादियों को मार गिराने के मामले में एक बड़ा रिकार्ड भी बना लिया है। भारत के बाद ईरान पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला दुनिया का तीसरा देश बना गया है। इससे पहले अमेरिका और भारत ने ऐसा किया है।

ईरान ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरानी सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान के कई सैनिक भी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि पाक सैनिक आतंकवादियों को सुरक्षा दे रहे थे और उसी दौरान वो भी मारे गये।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान की आईआरजीसी ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद पाकिस्तान की सीमा अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया और अपने दो सैनिकों को मुक्त कराया। आईआरजीसी ने बताया जैश अल-अदल के आतंकवादियों ने ईरानी सैनिकों को बलोचिस्तान में अपने कब्जे में रखा है। दरअसल ईरानी बार्डर गार्ड्स के जवानों को 2018 में अगवा किया गया था।

गौरतलब है कि दक्षिणी-पूर्वी ईरान में सक्रिय आतंकी संगठन जैश उल-अदल एक सलापफी जिहादी आतंकी संगठन है। यह आतंकवादी संगठन ईरान में कई हमले कर चुका है। बताया जाता है कि इस संगठन को पाकिस्तान का पूरा समर्थन प्राप्त है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...