गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021

शादी के बाद लड़कियां हो जाती हैं मोटी!

शादी के बाद लड़कियां हो जाती हैं मोटी!



प0नि0डेस्क

देहरादून। शादी के बाद खासतौर पर लड़कियों का वजन बढ़ना स्वाभाविक है। अक्सर लोग कहते हैं कि शादी के बाद वजन बढ़ना एक अच्छा संकेत हैं। ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ता है। जिसके पीछे का कारण हार्माेनल चेंजेस माना जाता है। लेकिन बता दें कि शादी के लड़कियों को वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं। 

लड़कियां शादी में स्लिम और खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह की चीजें करती हैं। लड़कियां जिम में एक्सरसाइज करती हैं, डाइटिंग करती हैं, जिससे वह अच्छी लगें। लेकिन शादी के बाद लड़कियां अपने निजी जीवन में इतनी बिजी हो जाती हैं कि वह खुद पर ध्यान ही नहीं देती। यही कारण है कि उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

शादी के बाद शादीशुदा कपल को कई रिश्तेदारों के घर लंच या डिनर पर जाना पड़ता है। जिसके कारण कपल्स की खाने की आदतों में कापफी बदलाव आ जाता है। इस कारण वह पहले की तुलना में ज्यादा खाना खाने के कारण वजन बढ़ने लगता है।

कपल के बीच एक दूसरे के प्रति प्यार और खुशहाल जीवन भी शादी के बाद वजन बढ़ने का एक और कारण साबित हुआ है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है पुरुषों का भी वजन बढ़ता है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...