सोमवार, 22 मार्च 2021

देश में प्रतिदिन हो रहा 34 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण

 देश में प्रतिदिन हो रहा 34 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण



मौजूदा वित्त वर्ष में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण 12,205 किलोमीटर से ज्यादा के स्तर पर पहुंचा

एजेंसी

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 (22 मार्च 2021 तक) 12,205.25 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण करके एक और मील का पत्थर हासिल किया है।

इस अवधि में प्रति दिन 34 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की वर्तमान दर साल 2014-15 में लगभग 12 किमी प्रतिदिन की तुलना तीन गुना ज्यादा है। यह चालू वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य (11,000 किमी) से 1,205 किमी अधिक है।

यह उपलब्धि खास तौर से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कोविड-19 महामारी की वजह से वित्त वर्ष के पहले कुछ महीनों में राष्ट्रव्यापी लाकडाउन लग गया था। इस दौरान निर्माण गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं।

इस साल एक मार्च को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने निर्धारित समय से एक महीने पहले 11,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का लक्ष्य हासिल करने की घोषणा की थी।

मंत्रालय ने पिछले कुछ वर्षों में देश में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति बढ़ाने के लिए कई अहम पहल किए हैं।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...