शनिवार, 13 मार्च 2021

पर्यावरण संरक्षण पर एक गोष्ठी का आयोजन

 प्रकृति की सेवा ही जीवन का सबसे महान कार्यः वृक्षमित्रा डा0 सोनी



पर्यावरण संरक्षण पर एक गोष्ठी का आयोजन

संवाददाता

देहरादून। डोईवाला ब्लाक के राजकीय इण्टर कालेज खदरी खडकमाफी में पर्यावरण संरक्षण पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी, विशिष्ट अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सूत्राधार मदनमोहन सेमवाल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य महताब सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण, नुक्कड़ नाटक, कविता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

गोष्ठी को संबोधित करते हुई वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा कि जीवन अनमोल है। इसकी हिफाजत करना हम सभी का कर्तव्य है। जिस तरीके से आए दिन वातावरण में बदलाव हो रहे हैं, कहीं न कहीं आने वाले समय के लिए यह कष्टदाई होगा। पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना होगा। रोपित पौधों का संरक्षण तभी हो सकता हैं जब उन्हें भावनाओं से जोड़कर पौधों का रोपण करेंगे। हमंे मित्र व दोस्त बनाकर अपने यादगार पलो जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह, विवाह, सगाई, अपने बुजुर्गों के नाम पर, खास मौकांे पर एक पौधा लगाना चाहिए, तभी पौधे जीवत रहेंगे और पर्यावरण का संतुलन भी बनेगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मदनमोहन सेमवाल ने कहा कि पर्यावरण संकट से जहां नौनिहालों का भविष्य प्रभावित हो रहा है वही उसे रोकना भी हमारा दायित्व हैं इसलिए हमें पौधों का रोपड़ करना चाहिए। सेमवाल ने कहा कि बेटी के नाम पर एक पौधा हो, मेरी बेटी मेरा पेड़ लगाने से पौधों का संरक्षण होगा।

प्रधानाचार्य महताब सिंह ने कहा कि बच्चे कल के समाज निर्माता हैं। समाज की जिम्मेदारी उन्ही के कंधों पर होनी है। आज हमारे विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण व वनों के मत्वता से छात्रज्ञों को जागरूक व प्रेरित करने के लिए वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी आये, उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के कई टिप्स बताये और विद्यालय स्टाफ को उपहार स्वरूप शोभादार फाइकस का पौधा भेंट में दिया। 

कार्यक्रम में रणवीर पुंडीर, डीएस रावत, डा0 ताजबर पडियार, डीपी पैन्यूली, राकेश रतूड़ी, परविन्द्र कुमार, प्रभुलाल भट्ट, एनएस पाण्डे, एसएस श्रीवास्तव, मनोज कुमार, गिरीश नवानी, सत्यकाम पोखरियाल, रीतारानी, रश्मि वर्मा, मनीषा जोशी, शिवानी, राखी, प्रियंका, खुशी, तमन्ना, सलोनी, सागर, नरेन्द्र आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन डा0 ताजबर पडियार ने किया।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...