सोमवार, 15 मार्च 2021

कर्मचारियों हेतु डिप्लोमा कोर्सेज होंगे शुरू, मोर्चा की बड़ी जीत: नेगी

कर्मचारियों हेतु डिप्लोमा कोर्सेज होंगे शुरू, मोर्चा की बड़ी जीत: नेगी         


         

- डिप्लोमा कोर्सेज शुरू कराने को अपर मुख्य सचिव  से किया था आग्रह            
# पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पॉलिटेक्निक संस्थानों में  डिप्लोमा कोर्सेज संचालित किए जाने के दिए थे आदेश  # लगभग 4-5 साल में भी नहीं हो पाए थे पाठ्यक्रम संचालित             
# प्रदेश के सैकड़ों कर्मचारी करना चाहते हैं पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्सेज            
# काशीपुर, श्रीनगर, नैनीताल, नरेंद्र नगर और रुड़की में होंगे पाठ्यक्रम संचालित        
संवाददाता
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकार  वार्ता  करते हुए कहा कि मोर्चा द्वारा अक्टूबर 2020  को अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा श्रीमती राधा रतूड़ी से मुलाकात कर प्रदेश के भिन्न-भिन्न सरकारी विभागों/ संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्सेज शुरू कराने के मामले में पूर्ववर्ती आदेश का अनुपालन कराए जाने को लेकर आग्रह किया गया था, जिसके क्रम में शासन द्वारा सचिव उत्तराखंड  प्राविधिक शिक्षा परिषद  को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।अपर मुख्य सचिव के अनुमोदन/ निर्देश के उपरांत सचिव, प्राविधिक शिक्षा ने फरवरी 2021 को प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक देहरादून, काशीपुर, श्रीनगर, नैनीताल, नरेंद्र नगर एवं रुड़की को वर्ष 2021- 22 हेतु डिप्लोमा कोर्सेज संचालित करने के निर्देश दिए, जोकि मोर्चा की बहुत बड़ी जीत है।                 
नेगी ने कहा कि दिसंबर 2016 में सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों हेतु पॉलिटेक्निक संस्थानों में पार्ट टाइम डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए थे।  कई वर्षों से उक्त पाठ्यक्रम संचालित न होने से कर्मचारियों का भविष्य चौपट हो रहा था।                  
पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा आदि मौजूद थे।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...