सोमवार, 15 मार्च 2021

कांग्रेस पार्टी में श्रीनगर की जन आक्रोश रैली ने फूंकी जान

 भाजपा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन पर बोले कैप्टन बलबीर सिंह रावत

कांग्रेस पार्टी में श्रीनगर की जन आक्रोश रैली ने फूंकी जान



संवाददाता

देहरादून। कांग्रेस पार्टी वर्ष 2022 में प्रदेश की सत्ता तक पहुंचने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दोनों में कोई अंतर या रुकावट नहीं मानती है। यह कहना है उत्तराखंड़ कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन बलवीर सिंह रावत का। रावत के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा प्रदेशवासियों को डबल इंजन की ताकत का झूठा दिलासा देकर प्रदेश के चौमुखी विकास के खोखले वादों से प्रदेश की जनता के गले में मायूसी की माला डालकर तीर्थ यात्रा पर चले गए हैं।

कै0 रावत ने कहा कि भाजपा अब अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए  सोची-समझी रणनीति के तहत वर्तमान मुख्यमंत्रा तीरथ सिंह रावत को लेकर आयी है। वे भी अपने एक वर्ष की अल्प अवधि में प्रदेश भर में ढेर सारी विकासपरक योजनाओं का शिलान्यास कर निकल जाएंगे और पर्वतीय प्रदेश की जनता हाथ पर हाथ रखकर देखती रह जाएगी। 

कै0 रावत ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व परिवर्तन से कांग्रेस को एक बड़ा लाभ यह अवश्य हुआ है कि उसके बागी पांचों मंत्रियों को भाजपा ने यथास्थिति में बनाए रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी संस्कृति और स्वभाव, नीति और रीति के लोग कहीं भी रहे, नेक निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा करने का अवसर नहीं चूकते है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए महानुभावों ने कांग्रेस पार्टी के साथ नेकी तो नहीं की किन्तु साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी की संस्कृति व स्वभाव वाले लोग कहीं भी रहे, प्रदेशवासियों की सेवाभाव करने मंे कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। 

रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर प्रदेश की जनता का विश्वास बढ़ा है। इसके साथ ही भाजपा के झूठे वायदों से तंग आकर प्रदेश की जनता का रुझान अब कांग्रेस को सत्ता में लाने का है। इसी क्रम में श्रीनगर में आयोजित जन आक्रोश रैली कांग्रेस पार्टी के लिए सत्ता तक पहुंचने में मील का पत्थर साबित होगी।           

कैप्टन बलबीर सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को जनाक्रोश रैली की पूर्ण सफलता पर बधाई प्रेषित की है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...