बुधवार, 31 मार्च 2021

सल्ट में कांग्रेस को खुद से जुझना होगा

 सल्ट में कांग्रेस को खुद से जुझना होगा



प0नि0ब्यूरो

देहरादून। सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद कांग्रेस और भाजपा ने अपने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। हालांकि इस सीट पर अन्य राजनीतिक दलों के लिए प्रत्याशी मैदान में है परन्तु मुकाबला साफ तौर पर कांग्रेस भाजपा के बीच ही होना है। यहां पर भाजपा इमोशनल कार्ड खेल रही है। इसलिए उन्होंने जीना के भाई को मैदान में उतारा है। लेकिन कांग्रेस इस मामले में कमजोर साबित हो रहीं है। क्योंकि जहां उसे भावनात्मक वोट नहीं पड़ने है वहीं हरीश रावत वर्सेस रणजीत रावत के दलदल से भी जुझना पड़ेगा। जिस तरह से प्रत्याशी चयन के लिए जोड़ तोड़ की गणित कांग्रेस के भीतर हुई है उससे भीतरघात की संभावना प्रबल हो गई है। जबकि उसके मुकाबले में भाजपा मजबूत दिखाई दे रही है। 

सहानुभूति को वोट में तब्दील करने की कला में भाजपा पारंगत हो गई है इसलिए वह बार बार इस तुरूप को आजमाती रही है और हर बार उसे जीत का तोहफा क्षेत्र की जनता द्वारा दे दिया जाता है। जबकि इसके बरक्स कांग्रेस अपने भीतर के असंतोष से बाहर नहीं निकल पाती। जिसकी वजह से अपनों से निपटना ही उसके लिए चुनौती बन जाता है। इस बार भी हरदा और उसके परम शिष्य के बीच की प्रतिस्पर्ध नुकसान पहुंचा सकती है। जिस तरह से हरदा ने अपनी ही पार्टी को गाहे बगाहे असमंजस में डाला है, अब उसका खामियाजा उन्हें खुद भुगतना पड़ रहा है। एक एक करके उनके करीब उनसे दूर होते जा रहें है। उन्हें अपना प्रतिद्वंदी मानने लगे है। तो क्या हरदा के रिटायरमेंट का समय हो गया। फिलहाल तो कह नहीं सकते लेकिन चुनाव के परिणाम इसका आंकलन आसान बना सकते है। 

परिणाम हालांकि अभी भविष्य के गर्त में है और निश्चित तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन अंदाजा तो लगा ही सकते है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो हरदा ने रणजीत रावत को भले ही अभी पटकनी देने में कामयाबी पायी हो लेकिन उसे सल्ट फतह की मंजिल मिल जायेगी, यह थोड़ा मुश्किल काम है। एक तो भाजपा के पास सहानुभूति कार्ड है दूसरा उसके अपनों में किसी तरह के मतभेद नहीं है। जबकि भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का प्रत्याशी कमजोर लग रहा है। उसके उपर से कांग्रेस की अर्न्तकलह भी नीम चढ़ा करैला की तरह नजर आ रहा है। कांग्रेस को खुद से पार पाने की भी चुनौती है। 


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant-page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...