सोमवार, 8 मार्च 2021

भाजपा में अन्तर्कलह को बताया नेतृत्व परिवर्तन की आहट का कारण

 कै0 रावत ने द्वारा प्रदेश हित में कांग्रेस का समर्थन करने की अपील 

भाजपा में अन्तर्कलह को बताया नेतृत्व परिवर्तन की आहट का कारण



संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड़ कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन बलवीर सिंह रावत ने प्रदेश भाजपा में अंतर्कलह को नेतृत्व परिवर्तन की आहट का कारण करार देते हुए कहा कि इससे वर्ष 2022 में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रदेश की सत्ता का रास्ता प्रशस्त हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा जनता से किए गए झूठे वायदों के धोखे के खिलाफ जन आक्रोश रैलियों के माध्यम से झूठे वायदे करने वाली भाजपा का चेहरा बेनकाब करेगी। उन्होंने भाजपा आलाकमान पर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का भी आरोप लगाया और कहा कि वर्तमान घटनाक्रम से भाजपा का चेहरा बेनकाब हो रहा है। 

कै0 बलबीर सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व सैनिकों से अपील करते हुए कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के पूर्व सैनिकों पर आधे-अधूरे और विसंगतियों से भरे ओआरओपी को थोपकर पूर्व सैनिकों के साथ धोखा और छलवा किया है। वहीं दूसरी ओर कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के भुगतान पर प्रतिबंध लगाकर, जोकि आज भी जारी है, पूर्व सैनिकों के साथ नाइंसाफी की है। अतः पूर्व सैनिक देश और प्रदेश में भाजपा से दूरी बनाकर अपना रुख कांग्रेस की ओर करें। 

इस अवसर पर  कै0 रावत ने उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व सैनिकों से विशेष अपील की है कि वे कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित की जाने वाली जन आक्रोश रैलियांे तथा अन्य कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शिरकत करके कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना समर्थन जतायें। 


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे  parvatiyanishant-page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...