सोमवार, 8 मार्च 2021

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय तत्वाधान में उद्यमिता एवं कौशल विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार 

                                                                        रूबी भटनागर

संवाददाता

देहरादून। अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर मे कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तत्वाधान मे उद्यमिता एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान की दो महिला पूर्व प्रशिक्षार्थियों रूबी भटनागर और दया पाठकी को उद्यमिता एवं कौशल विकास के क्षेत्र मे कार्य करने पर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। 


                                                                           दया पाठकी 

राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान की निदेशक डा0 पूनम सिन्हा ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में राष्ट्रीय महिला उद्यमी पुरस्कार का आयोजन अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया। इसमें  उद्यमिता एवं कौशल विकास के क्षेत्रों में कार्य करने वाले चार राष्ट्रीय संस्थानों से कुल 25 महिलाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। 

उन्होंने बताया कि पुरस्कार समारोह में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डे, सचिव कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय प्रवीन कुमार शमी, राज्य मंत्री कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय आरके सिंह, निसबड की महानिदेशक सुश्री नीलम शामी द्वारा सभी चयनित प्रतिभागियों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये सम्पूर्ण पुरस्कार समारोह का आयोजन वर्चुअल रूप में किया गया । 

संस्थान की दोनों प्रशिक्षार्थी रूबी भटनागर हल्द्वानी द्वारा हस्तशिल्प एवं जूट उत्पाद निर्माण के क्षेत्र में तथा दया पाठकी रायगढ़ महाराष्ट्र को बांस से निर्मित उत्पादों के निर्माण मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों महिला उद्यमियों द्वारा संस्थान का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि उनके सपनों को साकार करने के पीछे संस्थान एक अहम कड़ी है। संस्थान के मार्गदर्शन से वह आज इस मुकाम पर पहुंच पायी है कि राष्ट्रीय स्तर पर वह अपनी पहचान स्थापित कर पायीं।

संस्थान की निदेशक डा0 पूनम सिन्हा ने कहा कि संस्थान भविष्य में विशेषकर निशक्त, निर्बल, अति दूरस्थ एवं पिछड़े क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सबलता प्रदान करने का कार्य करेगा।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे  parvatiyanishant-page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...