सोमवार, 29 मार्च 2021

स्वेज नहर से निकला विशालकाय मालवाहक जहाज एवर गिवेन

 स्वेज नहर से निकला विशालकाय मालवाहक जहाज एवर गिवेन 



जहाज पर सवार चालक दल के सभी 25 भारतीय सदस्य सुरक्षित

एजेंसी

काहिरा। स्वेज नहर में पिछले 6 दिनों से फंसा विशालकाय मालवाहक जहाज एवर गिवेन निकल गया है और धीरे-धीरे अपने मंजिल की ओर बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि मालवाहक जहाज को निकाल लिया गया। कंटेनरशिप एवर गिवेन के निकलने से दुनिया की राहत की सांस ली है। इससे पहले स्वेज नहर में फंसे इस विशालकाय जहाज को हटाने के काम में दो विशेष नौकाएं लगाई गईं थीं।

एशिया और यूरोप के बीच माल लेकर जाने वाला पनामा के ध्वज वाला एवर गिवेन नामक विशाल जहाज इस नहर में फंस गया था। तब से अधिकारी जहाज को निकालने और जलमार्ग को जाम से मुक्त करने की फिर से कोशिश में जुटे थे। कड़ी मेहनत के बाद उन्हें सफलता मिल गई है। एवर गिवेन जहाज को 25 भारतीय चला रहे हैं। सभी भारतीय चालक पूरी तरह से सुरक्षित बताए गए हैं। 193.3 किलोमीटर लंबी स्वेज नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है। इसी रास्ते से दुनिया के करीब 30 फीसदी शिपिंग कंटेनर गुजरते हैं। पूरी दुनिया के 12 फीसदी सामानों की ढुलाई भी इसी नहर के जरिए होती है।

इस नहर से रोजाना 9 अरब डालर का कारोबार होता रहा है। जहाज के फंसने से वैश्विक परिवहन और व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ा है जो पहले से ही कोरोना महामारी से प्रभावित है। बर्नहार्ड शिपमैनेजमेंट ने कहा कि प्रारंभिक जांच में किसी यांत्रिक गड़बड़ी या ईंजन का विफल होना जहाज की फंसने की वजह के रूप में सामने नहीं आया है। विश्व के व्यस्ततम समुद्री रास्तों में से एक मिस्र के स्वेज नहर में विशाल कंटेनर शिप एवर गिवेन के फंसने से दुनियाभर के 300 से ज्यादा मालवाहक जहाज और तेल कंटेनर फंस गए थे।

समुद्र में लगे भीषण ट्रैफिक जाम का असर दुनिया में साफ दिखाई देने लगा था। टाइलट पेपर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी सुजानो एसए ने चेतावनी दी थी कि जहाज के फंसने से वैश्विक स्तर पर टाइलट पेपर का संकट पैदा हो सकता है। सुजानो एसए ने कहा कि टाइलट पेपर को ले जाने जहाजों और शिपिंग कंटेनर की भारी कमी हो गई है। स्वेज नहर में लगे इस जाम से बचने के लिए कई देशों के जहाज अप्रफीका का चक्कर लगाते हुए जा और आ रहे थे। इससे सामानों के आने में एक सप्ताह का समय बढ़ गया है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


चीजें

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...