शुक्रवार, 26 मार्च 2021

विभागाध्यक्ष लोनिवि की घोटाले को लेकर शासन से की गई शिकायत: मोर्चा

 विभागाध्यक्ष लोनिवि की घोटाले को लेकर शासन से की गई शिकायत: मोर्चा        


  

- घोटाले में  विजिलेंस जांच की सिफारिश को कुंद करने की तैयारी           
- सचिव पीडब्ल्यूडी ने अपर मुख्य सचिव, सतर्कता से किया विजिलेंस जांच कराने का आग्रह                       -
- लगभग सवा दो करोड़ मूल्य के 8 टेंडर्स का है मामला    - निर्माण खंड लोनिवि, देहरादून का है मामला 
संवाददाता               
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने लोनिवि के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष हरिओम शर्मा द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिशासी अभियंता (तत्कालीन) को भ्रष्टाचार के मामले में क्लीन चिट दिए जाने  को लेकर शासन से शिकायत की है, जिसमें कहा गया है  कि वर्ष 2017 में निर्माण खंड, लोनिवि, देहरादून के अधिशासी अभियंता राजवंशी (वर्तमान में सेवानिवृत्त) ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 8 कार्यों  (जॉब्स) हेतु ठेकेदारों,  समाचार पत्रों व अधिकारियों से सांठगांठ कर लगभग सवा दो करोड रुपए के टेंडर प्रकाशन का ढोंग कर यानि समाचार पत्र खरीद कर अपने चेहते ठेकेदारों को मात्र 0.06 फ़ीसदी कम दर पर टेंडर  आवंटित कर दिए थे।
उक्त अनियमितता/ घोटाले की जांच की मांग को लेकर मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी द्वारा मुख्य सचिव से कार्रवाई की मांग की गई थी। उक्त  घोटाले की जांच की मांग को लेकर मोर्चा के प्रवीण शर्मा पिन्नी द्वारा सूचना आयोग का दरवाजा भी खटखटाया गया था, जिसके क्रम में मा. मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने मुख्य सचिव से पूरे प्रकरण की जांच कराने को लेकर निर्देश दिए थे। शर्मा ने कहा कि उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर मुख्य सचिव, लोनिवि ने 16/09/19 को राजवंंशी  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश एचओडी को दिए थे।     
शर्मा ने कहा कि उक्त के पश्चात  सचिव, लोनिवि ने अपर मुख्य सचिव, सतर्कता से विजिलेंस जांच  कराने हेतु  दिनांक 17/06/2020  को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया। अपर मुख्य सचिव,सतर्कता द्वारा  मामले में  पुनः प्रस्ताव  उपलब्ध कराने के लिए  कहा गया है। शासन के निर्देश के क्रम में विभागाध्यक्ष, लोनिवि हरिओम शर्मा ने भ्रष्ट अधिकारी को बचाने के लिए स्वयं भ्रष्टाचार की सीमा लांघकर एक तरह से उक्त भ्रष्ट अधिकारी को क्लीन चिट दे दी। मोर्चा विभागाध्यक्ष शर्मा को सबक सिखाकर ही दम लेगा।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...