रविवार, 18 अप्रैल 2021

मुख्यमंत्री ने वृक्षमित्र डा0 सोनी के कार्यो की सराहना की

 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को वृक्षमित्र डा0 सोनी ने पौधा भेंट किया



मुख्यमंत्री ने वृक्षमित्र डा0 सोनी के कार्यो की सराहना की
संंवाददाता
देहरादून। पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आवास पर मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने की दी और क्रिसमस ट्री का पौधा उपहार में भेंट किया। मुख्यमंत्री ने डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। 
बताते चले कि डा0 त्रिलोक सोनी द्वारा पौधे उपहार में भेंट किये जाते है। उनके द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मेधावी बच्चों तथा समाजसेवियों को पौधे उपहार में भेंट किए गए हैं। वे अभी तक पंद्रह सौ से 
अधिक पौधे विशिष्ट लोगों को उपहार में भेंट कर चुके हैं। उनका कहना है कि पौधों को भावनाओं से जोड़कर लगाए तभी पौधों का संरक्षण होगा। पेड़ पौधे व जंगल बचेंगे तो हमारे पशु पक्षी, वन्यजीव तथा पानी के जलस्रोत भी बचेंगे। समय रहते हमे इसओर ध्यान देना होगा।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...