रविवार, 18 अप्रैल 2021

गूगल ने किया 2017 के बाद सबसे बड़ा अपडेट

 गूगल ने पेश किया गूगल अर्थ में टाइमलैप्स फीचर 



गूगल ने किया 2017 के बाद सबसे बड़ा अपडेट

एजेंसी

वाशिंगटन। गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुंदर पिचाई ने गूगल अर्थ में टाइमलैप्स फीचर पेश करने की घोषणा की है। यह 2017 के बाद सबसे बड़ा अपडेट है। इसके जरिये कोई भी व्यक्ति चार दशक के ग्रहों के बदलाव को देख सकेगा। इसके लिए गूगल ने ने पिछले 37 वर्षों से 2.4 करोड़ उपग्रह चित्रों को संवादात्मक, खोजपूर्ण 4डी अनुभव में संकलित किया है।

पिचाई ने कहा कि हमने पिछली आधी शताब्दी के दौरान वातावरण में सबसे तेजी से बदलाव देखा है। यह मानव इतिहास में किसी अन्य समय की तुलना में सबसे बड़ा बदलाव है। गूगल अर्थ में नया टाइमलैप्स फीचर में पिछले 37 साल की 2.4 करोड़ सैटेलाइट तस्वीरों को इंटरएक्टिव 4 डी अनुभव के रूप में संकलित किया गया है।

गूगल अर्थ, अर्थ इंजन और आउटरीच की निदेशक रेबेका मूर ने कहा कि 2017 से गूगल अर्थ में सबसे बड़े अपडेट से लोग हमारे ग्रह को पूरी तरह नए रूप में देख सकेंगे। गूगल अर्थ में टाइमलैप्स निश्चित रूप से आगे की ओर बड़ा कदम है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...