गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

एक जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों का डीए हो जाएगा 28 फीसदी!

एक जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों का डीए हो जाएगा 28 फीसदी!


एजेंसी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपने 52 लाख कर्मचारियों के लिए डीए बहाली का ऐलान किया है। सरकार के इस कदम के बाद देश के केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होगा। केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक 1 जुलाई से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए लाभ को बहाल करने जा रही है। आल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स डेटा रिलीज के मुताबिक जनवरी से लेकर जून 2021 के बीच में कम से कम डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है।
डीए बहाल होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो सकता है। इसमें जनवरी से जून 2020 तक डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी, जुलाई से दिसंबर 2020 तक 4 फीसदी बढ़ोतरी और जनवरी से जून 2021 तक 4 फीसदी बढ़ोतरी शामिल है।
जैसा कि केंद्र ने 1 जुलाई 2021 से सभी तीन लंबित डीए किस्तों को दिए जाने की घोषणा की है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सरकार ने डीए पर रोक लगा दी थी। डीए बढ़ने से उसी अनुपात में डीआर में भी बढ़ोतरी होगी। महंगाई भत्ते में इजाफा होने से केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों का डियरनेस रिलीफ भी बहाल कर दिया जाएगा।
संभावित डीए बढ़ोतरी केंद्र सरकार कर्मचारी के मासिक पीएफ, ग्रेच्युटी योगदान पर भी असर डालेगी। बता दें सीजीएस के पीएफ और ग्रेच्युटी के योगदान की गणना मूल वेतन प्लस डीए के आधार पर की जाती है। 1 जुलाई से डीए बढ़ने वाला है, एक कर्मचारी का मासिक पीएफ और ग्रेच्युटी का योगदान में भी इसका असर दिखेगा।

अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...