गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

कढ़ी बनाने का आसान तरीका

 कढ़ी बनाने का आसान तरीका



स्वाद में जबरदस्त और बनाना भी आसान

प0नि0डेस्क

देहरादून। आप घर में समान्य कढ़ी तो बनाते ही हैं। लेकिन आपको टेस्टी कढ़ी बनाना भी सिखना चाहिए। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है।

इसे बनाने का तरीका

पकौड़े के लिए सामग्री

बेसन- 1 कप 

बेकिंग सोडा- 1 चुटकी 

हल्दी पाउडर- 1 चुटकी 

लाल मिर्च पाउडर- 1 चुटकी 

गरम मसाला- 1/2 चम्मच 

कढ़ी बनाने के लिए खट्टी दही- 50 ग्राम 

बेसन-1 1/2 कप 

मेथी के बीज- 2 चम्मच 

हींग- एक चुटकी 

लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच 

हल्दी पाउडर- 1/4 टी स्पून 

सूखी लाल मिर्च- 2 

नमक- स्वादानुसार 

तेल- जरूरत के अनुसार 

तड़के के लिए तेल- 2 चम्मच 

राई- 1 चम्मच 

हींग- 1 चुटकी 

गरम मसाला- आधा चम्मच

 बनाने की विधिः इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पकौड़े की साम्रगी डालें और इसमें पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब एक बर्तन में दही और 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह से पफेंटें। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें। फिर मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल डालकर गरम करके इसमें छोटे-छोटे पकौड़े डालकर प्रफाई कर लें। 

अब तले हुए पकौड़ों को एक प्लेट पर निकाल कर अलग रखें। उसी तेल को आधा कर हींग, मेथी और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़काएं और इसमें दही-बेसन वाला घोल डालकर एक उबाल आने तक लगातार चलाते हुए पका लें। जब बेसन में उबाल आ जाए तब इसे 10-15 मिनट तक पका लें। 

फिर तय समय के बाद इसमें पकौड़े डालकर 2 मिनट तक ढककर पकाएं और गैस बंद कर दें। फिर मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करके इसमें हींग, राई और गरम मसाला डालकर तड़काएं। तड़के को तुरंत ही कढ़ी पर डालें। कढ़ी तैयार है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...