मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

स्नान करते वक्त सबसे पहले इस अंग में डालें पानी

 स्नान करते वक्त सबसे पहले इस अंग में डालें पानी



ऐसा करने से दूर हो जाएगा शरीर से तमाम स्ट्रेस और दर्द

प0नि0डेस्क

देहरादून। रोजाना स्नान करने से शरीर तरोताजा महसूस करता है। स्नान करने से शरीर के बैक्टीरियां तो हटते ही हैं साथ ही इससे व्यक्ति ताजगी भी महसूस करता है। आयुर्वेद में स्नान का बहुत महत्व बताया गया है। स्नान करने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और आलस दूर होता है। कई बार स्नान के बाद भी ताजगी का अहसास नहीं होता और आलस आता है। ऐसे में एक ऐसा तरीका हैं जिसे अपनाने से महसूस होता है।

अधिकांश लोग स्नान करते समय सबसे पहले सिर पर पानी डालते हैं। ऐसा करने से दिमाग की नसों को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए स्नान करते समय सबसे पहले पैरों पर पानी डालें। ऐसा करने से शरीर पानी के तापमान को भांप लेता हैं। इसके अलावा अगर स्ट्रेस से जूझ रहे हैं तो सिर झुकाकर पहले पीछे गर्दन पर पानी डालें। इसके बाद पूरे शरीर पर पानी डालें। ऐसा करने से स्ट्रेस और दर्द दूर होता है।

अधिकतर लोग दिन में किसी भी समय स्नान कर लेते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करे हैं तो बता दें कि खाना खाने या नाश्ता करने के बाद कभी नहीं नहाना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक शरीर की गर्मी या पाचन अग्नि खाना पचाती है। स्नान करने से ये प्रभावित होती है और खाना नहीं पच पाता।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...